Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    निसांका के शतक से श्रीलंका की सुपर 8 में एंट्री, खिलाड़ी खुश

    February 17, 2026

    बिश्नोई गैंग का जेल से रोहित शेट्टी पर हमला, सनसनीखेज प्लानिंग आई सामने

    February 17, 2026

    वैशाली बीडीओ की दबंगई: कार टच हुई तो युवक को पीटा, पैर पकड़े गिड़गिड़ाया

    February 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Indian Samachar
    • World
    • India
      • Chhattisgarh
      • Jharkhand
      • Madhya Pradesh
      • Bihar
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Health
    • Articles
    • Sports
    Indian Samachar
    Home»Madhya Pradesh»Sihora MP: सिहोरा को जिला बनाने के लिए आंदोलन की तैयारी, तय होगी रणनीति
    Madhya Pradesh

    Sihora MP: सिहोरा को जिला बनाने के लिए आंदोलन की तैयारी, तय होगी रणनीति

    Indian SamacharBy Indian SamacharSeptember 1, 20243 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति द्वारा पिछले दिनों निकाली गई रैली। फाइल फोटो

    HighLights

    लोगों ने कहा-सभी सुविधाएं मौजूद। फिर क्यों सरकार कर रही परहेज।सिहोरा को जिला जल्द घोषित करें।

    नईदुनिया प्रतिनिधि, सिहोरा(Sihora MP)। एक अक्टूबर 2003 को सिहोरा में कलेक्टर एसपी की पदस्थापना प्रस्तावित की गई थी, लेकिन राजनीतिक अड़ंगे के कारण ऐसा नहीं हो सका। हाल ही में प्रदेश में कई छोटे जिले बनने के बाद से सिहोरा को भी जिला बनाए जाने की मांग लगातार जोर पकड़ रही है।

    नईदुनिया द्वारा लगातार जनभावनाओं को प्रकाशित किए जाने से लोगों में नया जोश आ गया है और यह मुहिम अब जन आंदोलन बनने लगी है। आम लोगों का कहना है कि भाजपा सरकार सिहोरा को जिला का दर्जा देने में घोर उपेक्षा कर रही है, बावजूद इसके प्रस्तावित सिहोरा जिला की चारों विधानसभा मझौली, बहोरीबंद, ढीमरखेड़ा और सिहोरा में भाजपा के प्रत्याशियों को जनता ने जीत की ओर अग्रेशित किया।

    Sihora Jila: आंदोलन की तैयारी में स्वयं सेवी संस्थाएं

    बहोरीबंद, मझौली और ढीमरखेड़ा में एक-एक बार विपक्षी पार्टी के प्रत्याशियों की जीत जरूर हुई लेकिन वे भी सिहोरा को प्रस्तावित जिला मुख्यालय का दर्जा दिला पाने में नाकाम रहे। सिहोरा में पांचवीं बार भाजपा प्रत्याशी की 43 हजार के भारी मतों से जीत हुई जिसके बाद से ही विधायक संतोष बरकड़े की ओर आशा की नजर से लोग देख रहे हैं। दूसरी तरफ पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधि जिले का प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री को भेज रहे हैं, तो स्वयं सेवी संस्थाएं भी अब आंदोलन की मूड में नजर आ रही हैं।

    विधायक संतोष बरकड़े ने नईदुनिया को बताया कि सिहोरा को जिला का दर्जा दिलाने के लिए मेरे द्वारा एक ठोस कार्य योजना बनाई गई है जिसकी जानकारी लक्ष्य सिहोरा जिला समिति पदाधिकारी को है। कार्य योजना का जल्द खुलासा मेरे द्वारा शीघ्र किया जाएगा।

    Sihora News: सिहोरा को जिला बनावाने के लिए बैठक

    प्रदेश में बनते जिले और सिहोरा की लगातार उपेक्षा से नाराज सिहोरा वासी आज रविवार को एकजुट होकर संघर्ष की रणनीति तैयार करेंगे। लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने इसके लिए व्यापक तैयारी की है।

    इस संबंध में समिति के कृष्ण कुमार कुररिया ने बताया कि इस बैठक में सिहोरा के समस्त राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ साथ सामाजिक, धार्मिक संगठनों के सदस्यों और प्रत्येक जनमानस को भी आमंत्रित किया जा रहा है।

    सभी मिलकर सिहोरा जिला के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए एक ठोस रणनीति का निर्धारण करेंगे। समिति के अनिल जैन, विकास दुबे, सुशील जैन, संतोष पांडे, अमित बक्शी, मानस तिवारी, रामजी शुक्ला, प्रदीप दुबे, मोहन सोंधिया, राजभान मिश्रा आदि ने सभी सिहोरा वासियों से आज दोपहर तीन बजे सामुदायिक भवन थाने के पास सिहोरा पहुंचने का आग्रह किया है।

    jabalpur news Madhya Pradesh News MP news Sihora District Sihora MP Sihora News Sihora Road
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    India

    लाडली बहना योजना: एमपी सीएम ने 1.25 करोड़ महिलाओं को दी सौगात

    February 14, 2026
    India

    रायसेन: सोमेश्वर धाम मुक्ति मोर्चा का हल्लाबोल, रोजाना दर्शन की मांग

    February 14, 2026
    India

    भागीरथपुरा कांड: इंदौर में दूषित जल से 35वीं मौत

    February 10, 2026
    India

    मोहन नागर को पद्मश्री: परिवारिक मूल्यों से पर्यावरण सेवा

    January 25, 2026
    India

    कैलाश चंद्र पंत को पद्मश्री: साहित्य और समाज सेवा का पुरस्कार

    January 25, 2026
    India

    पद्मश्री भगवानदास रैकवार: सागर के अखाड़ा संरक्षक की शानदार उपलब्धि

    January 25, 2026
    -Advertisement-
    © 2026 Indian Samachar. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.