Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    निसांका के शतक से श्रीलंका की सुपर 8 में एंट्री, खिलाड़ी खुश

    February 17, 2026

    बिश्नोई गैंग का जेल से रोहित शेट्टी पर हमला, सनसनीखेज प्लानिंग आई सामने

    February 17, 2026

    वैशाली बीडीओ की दबंगई: कार टच हुई तो युवक को पीटा, पैर पकड़े गिड़गिड़ाया

    February 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Indian Samachar
    • World
    • India
      • Chhattisgarh
      • Jharkhand
      • Madhya Pradesh
      • Bihar
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Health
    • Articles
    • Sports
    Indian Samachar
    Home»Madhya Pradesh»डेंगू-मलेरिया के मच्‍छरों को राेकेंगी गंबूसिया मछली, छोड़ी जाएंगी 25-25 हजार
    Madhya Pradesh

    डेंगू-मलेरिया के मच्‍छरों को राेकेंगी गंबूसिया मछली, छोड़ी जाएंगी 25-25 हजार

    Indian SamacharBy Indian SamacharAugust 29, 20243 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    स्प्रे करने दवा तैयार करता मलेरिया विभाग का अमला।

    HighLights

    पहले चरण में बरघाट, छपारा व गोपालगंज में काम। इस साल भी करीब 40 हजार से खरीदा जाएगा।तीन लाख मछलियां प्रभावित क्षेत्रों में डाली जाएंगी।

    नईदुनिया, सिवनी (Seoni News)। जिले में शायद ही ऐसी कोई जगह होगी जहां मच्छर नहीं है। पहले चरण में जिले के बरघाट होने वाली इन बीमारियों को रोकने के सारे प्रयास अब तक पूरी तरह सफल नहीं होने के बाद मलेरिया विभाग मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने के लिए गंबूसिया मछली का सहारा ले रहा है। यह मछली लार्वा को तेजी से चट करती है।

    यहां डाली जाएंगी मछली

    पहले चरण में जिले के बरघाट, छपारा और गोपालगंज क्षेत्र में रुके हुए पानी, पोखर, तालाब और कुओं में मछली को छोड़ा जाएगा। पहले चरण में जिले के बरघाट 25-25 हजार गंबूसिया मछली छोड़ी जाएंगी।इसके बाद जिले के अन्य डेंगू-मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में मछलियाें को डाला जाएगा। जिले के डेंगू मलेरिया प्रभावित गांवों में लार्वा नष्ट करने के लिए विभाग गंबूसिया मछली डाल रहा है।

    इस साल भी 40 हजार से खरीदा जाएगा

    विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस मछली की आयु करीब एक वर्ष की ही होती है।इसलिए लार्वा विनिष्टीकरण के लिए हर साल विभिन्न स्थानों पर इसे डाला जाता है।पिछले साल तीन लाख मछलियों का उपयोग किया गया था। इस साल भी करीब 40 हजार रुपये से तीन लाख मछलियां डेंगू-मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में डाली जाएंगी।

    मलेरिया प्रभावित 27 गांवों में स्प्रे

    जिले में पिछले साल मलेरिया प्रभावित 27 गांवों को चिन्हित किया गया था।इस साल इन गांवों में मलेरिया विभाग कीटनाशक दवाई का स्प्रे व धुंआ करा रहा है।वहीं इस साल जिन गांवों में मलेरिया के मरीज मिल रहे हैं वहां भी धुंआ व दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। हालांकि विशेष तौर पर पिछले साल चिन्हित गांवों में ही दवा का छिड़काव कराया जा रहा है।

    सरकार की गाइडलाइन के अनुसार कार्य

    मलेरिया अधिकारी का कहना है कि सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ऐसा किया जा रहा है। बीते साल कुरई ब्लाक के पिंडरई, मेटेवानी, बबई, खैरघाट, अंबाड़ी, गोपालगंज क्षेत्र के चोरगरठिया, ओरियामाल, झीलपिपरिया और बरघाट ब्लाक के गांव अगरवाड़ा, गुदमा, पांडरवानी, पंड्रापानी, छपारा ब्लाक के सालीवाड़ा, लखनादौन ब्लाक के कुहिया, गनेशगंज, खैरीमाल, बड़वानी, हरगोंदी, परतापुर, डुंगरिया, खूबी, सागर और धनौरा ब्लाक के सुआडोंगरी समेत केवलारी ब्लाक के बिछुआमाल, डोंकररांजी व कंचनवाड़ा में मलेरिया फैला था।

    सिवनी में सबसे ज्यादा मरीज

    जिले में डेंगू के मामले बड़ी संख्या में बढ़ रहे है।इनमें सिवनी मुख्यालय सबसे आगे है।अब तक मिले कुल 123 डेंगू मरीजों में 44 मरीज सिवनी शहर में मिल चुके है।बीते दिनों हुई वर्षा के कारण शहर के विभिन्न वार्डों के खाली प्लाटों में जमा पानी में लार्वा पनप रहे है।इनके विनिष्टीकरण के लिए नगरपालिका ध्यान नहीं दे रही है।फागिंग मशीन का उपयोग केवल खानापूर्ति के लिए हो रहा है।कीटनाशक दवा का छिड़काव भी नाम मात्र के लिए किया जा रहा है।

    जिले में कहां कितने मिले डेंगू के मरीज

    क्षेत्र – मरीज सिवनी – 44 छपारा – 13 गोपालगंज – 35 घंसौर – 01 कुरई – 11 लखनादौन – 09 बरघाट – 05 धनौरा – 02 केवलारी – 03

    जिले में लार्वा विनिष्टकरण के लिए विभिन्न स्थानों पर गंबूसिया मछली डाली जाएंगी।एक दो दिनों में मछली मिलने के बाद पहले चरण में बरघाट, छपारा और गोपालगंज क्षेत्र के विभिन्न गांवों में 25-25 हजार मछली डाली जाएंगी।

    रामजी भलावी, जिला मलेरिया अधिकारी

    Dengue Gambusia fish malaria mosquitoe MP news MP Seoni Seoni MP News Seoni News
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    India

    एमपी पुलिस की सराहनीय कार्रवाई: एक हफ्ते में 45 लापता लोगों को घर वापस पहुंचाया

    January 18, 2026
    Sports

    PBKS के लिए बड़ा झटका! 18 करोड़ का खिलाड़ी डेंगू-चिकनगुनिया से बीमार

    December 19, 2025
    Chhattisgarh

    छत्तीसगढ़: 10 किमी दौड़कर जवानों ने दो बच्चों को बचाया, किया रक्तदान

    July 12, 2025
    Madhya Pradesh

    मुरारी चाय वाला… 25,000 रुपए जमा कर खरीदी मोपेड, घर तक लाने में खर्च किए 50 हजार

    October 14, 2024
    Madhya Pradesh

    MP में आनंद ग्राम बनाएगी सरकार, हैप्पीनेस के पैमाने का IIT से कराया जाएगा मूल्यांकन

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    MPPSC Admit Card: राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के लिए अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र जारी, 110 पदों होगी भर्ती

    October 13, 2024
    -Advertisement-
    © 2026 Indian Samachar. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.