Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Microsoft बिल्ड 2025 में क्या उम्मीद करें: कोपिलॉट अपग्रेड, होशियार विंडो, और बहुत कुछ | प्रौद्योगिकी समाचार

    May 13, 2025

    सेवानिवृत्ति के बाद, विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन में प्रेमनंद महाराज का दौरा किया क्रिकेट समाचार

    May 13, 2025

    Adampur Frontline में, मोदी ने कुंद संदेश दिया: आतंक को आग के साथ उत्तर दिया जाएगा | भारत समाचार

    May 13, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Microsoft बिल्ड 2025 में क्या उम्मीद करें: कोपिलॉट अपग्रेड, होशियार विंडो, और बहुत कुछ | प्रौद्योगिकी समाचार
    • सेवानिवृत्ति के बाद, विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन में प्रेमनंद महाराज का दौरा किया क्रिकेट समाचार
    • Adampur Frontline में, मोदी ने कुंद संदेश दिया: आतंक को आग के साथ उत्तर दिया जाएगा | भारत समाचार
    • पाकिस्तान ने महत्वपूर्ण नुकसान को स्वीकार किया: भारत के साथ सीमा पार से संघर्ष में मारे गए 11 सैनिक | भारत समाचार
    • Groww glitch उपयोगकर्ताओं को करोड़पति में बदल देता है – आप भारी नुकसान देखते हैं; Netizens रिएक्ट, कंपनी को साफ किया जाता है … | प्रौद्योगिकी समाचार
    • गौतम गंभीर विराट कोहली के परीक्षण सेवानिवृत्ति के पीछे? यहाँ आपको क्या जानना चाहिए | क्रिकेट समाचार
    • ‘वे हाथ पकड़े हुए और कभी नहीं लौटे’: पाकिस्तान के गोले में पूनच में मारे गए जुड़वा बच्चों की कहानी | भारत समाचार
    • भारत, पाकिस्तान DGMOs टुकड़ी में कमी के लिए सहमत हैं, कोई फायरिंग या आक्रामकता के लिए प्रतिबद्ध है भारत समाचार
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    Indian Samachar
    • World
    • India
    • Chhattisgarh
    • Madhya Pradesh
    • Sports
    • Technology
    Login
    Indian Samachar
    Home»Madhya Pradesh»बच्चियों और महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण… मिसाल बनीं इंदौर की पुलिस अधिकारी, सेनेटरी पैड भी कर रहीं वितरित
    Madhya Pradesh

    बच्चियों और महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण… मिसाल बनीं इंदौर की पुलिस अधिकारी, सेनेटरी पैड भी कर रहीं वितरित

    Indian SamacharBy Indian SamacharAugust 28, 20244 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Follow Us
    Google News Flipboard Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ले चुकी बालिकाएं और महिलाएं पुलिस अध‍िकारी अनिला पाराशर के साथ।

    HighLights

    इंदौर की पुलिस अध‍िकारी अनिला पाराशर दे रही हैं प्रशिक्षण।लड़कियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने में निभा रही अहम भूमिका।स्वच्छता बनाए रखने के लिए सैनिटरी पैड भी कर रही वितरित।

    इंदौर। आज के समय में महिलाओं को अपनी आत्मरक्षा करना काफी आवश्यक है। शहर में ऐसी कई महिलाएं हैं, जो इसके लिए कार्य कर रही है। बच्चियों को गुड टच-बैड टच के बारे में भी जानकारी दे रहे हैं, ताकि वे समझें कि क्या गलत है और क्या सही है। इंदौर की एक साहसी महिला पुलिसकर्मी ने समाज में बदलाव लाने के लिए एक अनूठी और महत्वपूर्ण पहल की है।

    आत्मरक्षा के गुर सिखाने का बीड़ा उठाया

    इस पुलिसकर्मी ने न केवल लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने का बीड़ा उठाया है, बल्कि उन्हें मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के लिए सैनिटरी पैड भी वितरित कर रही हैं। उनकी इस पहल ने न केवल लड़कियों के आत्मविश्वास को बढ़ाया है, बल्कि उन्हें स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया है।

    समाजसेवा संस्था से जुड़कर कार्य

    हम बात कर रहे हैं वर्तमान में सीआईडी में टीआई के पद पर पदस्थ अनिला पाराशर की। वे कई वर्षों से अंविका समाजसेवा संस्था से जुड़कर यह कार्य कर रही है। अनिला ने बताया कि मैंने महसूस किया कि आज के समय में लड़कियों के लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है।

    बढ़ते अपराधों को देखते हुए पहल

    अनिला के अनुसार समाज में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों को देखते हुए यह पहल शुरू की है। इस प्रशिक्षण के माध्यम हम सि‍खा रहे हैं कि कैसे लड़कियां खुद को खतरनाक स्थितियों में सुरक्षित रख सकती हैं और हमलावर का सामना कर सकती हैं।

    बढ़ रहा आत्मविश्वास

    प्रशिक्षण सत्र के बाद भाग लेने वाली लड़कियों में बदलाव भी देखने को मिल रहे हैं, उनमें एक आत्मविश्वास देखने को मिल रहा है। वह अब कहीं भी अकेले जाने में डर महसूस नहीं करती है। उन्हें अब यह एहसास होने लगा है कि वे अपनी सुरक्षा खुद कर सकती हैं और किसी भी आपात स्थिति में साहसिक निर्णय ले सकती हैं। वे अब अपने आसपास की दुनिया को और बेहतर ढंग से समझने लगी हैं और किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं।

    ठंड में गरीबों को बांट रही कंबल

    अनिला पिछले चार वर्षों से ठंड के सिपाही के तहत गरीबों और जरूरतमंदों को कंबल बांटने का भी कार्य कर रही है। अब तक हजारों लोगों को कंबल बांट चुके हैं। अनिला ने बताया कि ड्यूटी के दौरान रात में जब हम बाहर रहते थे तो देखते थे कि कई लोग ठंड के दिनों में ठिठुरते रहते थे। हम कुछ पुलिसकर्मियों ने खुद से कंबल खरीदे और हमारी गाड़ी में रखें।

    फुटपाथ पर बैठने वालों को देते थे कंबल

    उनके अनुसार रात के समय में हम जब भी जाते थे तो जहां हमें कोई व्यक्ति फुटपाथ पर दिखता था, उसे कंबल देते थे। इसके बाद लोग भी हमसे जुड़ने लगे और सामाजिक संस्थाओं से भी सहयोग मिलने लगा। इसके अलावा कोरोना में महिलाओं की अस्पतालों में ले जाकर प्रसूति करवाना आदि कार्य भी इनके द्वारा किए गए है। इनके कार्यो को लेकर इन्हें कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है।

    महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दे पर भी ध्यान

    अनिला ने आत्मरक्षा के प्रशिक्षण के साथ उन्होंने एक और महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दे पर भी ध्यान केंद्रित किया है। यह है मासिक धर्म स्वच्छता। उन्होंने महसूस किया कि ग्रामीण और शहरी दोनों ही क्षेत्रों में कई लड़कियों और महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के लिए आवश्यक संसाधन नहीं मिल पाते हैं।

    मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों के बारे में कर रहीं जागरूक

    इस समस्या के समाधान के लिए, उन्होंने प्रशिक्षण सत्र के दौरान सैनिटरी पैड का वितरण भी शुरू किया। पैड वितरण का उद्देश्य न केवल मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखना है, बल्कि लड़कियों और महिलाओं को इस मुद्दे पर खुलकर बात करने के लिए भी प्रेरित करना है। इसके साथ ही वे उन्हें मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों और मिथकों के बारे में जागरूक कर रही हैं।

    समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण

    महिला पुलिसकर्मी न केवल एक कानून लागू करने वाली अधिकारी हैं, बल्कि समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण भी हैं। उनकी इस पहल ने समाज के विभिन्न वर्गों से सराहना प्राप्त की है। स्थानीय प्रशासन ने भी उनकी इस अद्वितीय पहल की सराहना की है और इसे एक उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया है कि कैसे समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

    Female Policemen Female TI Anila Parashar indore news Sanitary Pad Distribution Self Defense Training topnews
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Madhya Pradesh

    मुरारी चाय वाला… 25,000 रुपए जमा कर खरीदी मोपेड, घर तक लाने में खर्च किए 50 हजार

    October 14, 2024
    Madhya Pradesh

    MP में आनंद ग्राम बनाएगी सरकार, हैप्पीनेस के पैमाने का IIT से कराया जाएगा मूल्यांकन

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    MPPSC Admit Card: राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के लिए अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र जारी, 110 पदों होगी भर्ती

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    Breast Cancer: अब कम उम्र की महिलाएं भी हो रही ब्रेस्ट कैंसर की शिकार, पहले यह 40 से 50 की उम्र में होता था

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    मंदिर से दर्शन करके लौट रही महिला का मंगलसूत्र लूट ले गए बाइक सवार लुटेरे

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    गांव-गांव जाकर छोटी-छोटी समस्याएं सुनेंगे कलेक्टर्स, मुख्य सचिव अनुराग जैन की कांफ्रेंस की तैयारी

    October 12, 2024
    -Advertisement-
    ad
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    © 2025 Indian Samachar. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?