Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जय पवार का इंस्टाग्राम वीडियो: पायलट सोया, वीएसआर फ्लीट ग्राउंड की मांग

    March 2, 2026

    यूएई में ईरान हमले से भारतीय घायल, अब खतरा टला

    March 2, 2026

    भारत की शानदार जीत: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल टिकट पक्का

    March 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Indian Samachar
    • World
    • India
      • Chhattisgarh
      • Jharkhand
      • Madhya Pradesh
      • Bihar
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Health
    • Articles
    • Sports
    Indian Samachar
    Home»Madhya Pradesh»बेशकीमती एंटीक गहनों से शृंगारित राधा-कृष्ण आज देंगे भक्तों को दर्शन, ग्वालियर के गोपाल मंदिर में होगा भव्य कार्यक्रम का आयोजन
    Madhya Pradesh

    बेशकीमती एंटीक गहनों से शृंगारित राधा-कृष्ण आज देंगे भक्तों को दर्शन, ग्वालियर के गोपाल मंदिर में होगा भव्य कार्यक्रम का आयोजन

    Indian SamacharBy Indian SamacharAugust 25, 20242 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    HighLights

    ग्वालियर के गोपाल मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बैंक से गहने लाकर दिए जाते है मंदिर में लाया जाएगा और फिर परीक्षण कर राधाकृष्ण के विग्रहों का शृंगार किया जाएगागोपाल मंदिर की स्थापना करीब 103 साल पहले सिंधिया राजघराने ने ही कराई थी

    नईदुनिया प्रतिनिधि ग्वालियर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर ग्वालियर के फूलबाग स्थित रियासतकालीन गोपाल मंदिर के राधा-कृष्ण के विग्रहों को बेशकीमती एंटीक गहनों से शृंगार किया जाएगा। सिंधिया रियासत काल के इन गहनों में सोना, हीरा, नीलम, पन्ना, माणिक और पुखराज जैसे बेशकीमती रत्न जड़े हैं।

    सोमवार को इन गहनों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मंदिर में लाया जाएगा और फिर परीक्षण कर राधाकृष्ण के विग्रहों का शृंगार किया जाएगा। इसके बाद दोपहर ठीक 12 बजे गोपाल मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। मंदिर के आसपास लगभग 400 से ज्यादा जवान तैनात रहेंगे। बता दें गोपाल मंदिर की स्थापना करीब 103 साल पहले सिंधिया राजघराने ने ही कराई थी।

    यह बेशकीमती रत्न जड़ित गहने भी सिंधिया घराने की देन हैं

    गोपाल मंदिर की स्थापना 1921 में ग्वालियर रियासत के तत्कालीन शासक माधवराव सिंधिया प्रथम ने की थी। उन्होंने भगवान की पूजा के लिए चांदी के बर्तन और पहनाने के लिए रत्न जड़ित सोने के आभूषण बनवाए थे।

    इनमें राधा-कृष्ण के 55 पन्ना जड़ित सात लड़ी का हार, सोने की बांसुरी जिस पर हीरे और माणिक लगे हैं, सोने की नथ, हार और चांदी के पूजा के बर्तन हैं। राधा-कृष्ण पहनाए जाने वाले एंटीक गहनों का रख-रखाव और उनको बैंक से निकालने का काम नगर निगम के जिम्मे रहता है। गहनों को बैंक से निकालने, रात में कोषालय में रखने और अगले दिन बैंक के लॉकर में जमा कराने का प्रबंध नगर निगम के पास है।

    वहीं गहनों को बैंक से लाने और वापस जमा कराने दौरान त्रिस्तरीय सुरक्षा उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी पुलिस के पास है। 17 साल से लगातार शृंगार वर्ष 2007 में इन एंटीक गहनों की देखरेख की जिम्मेदारी नगर निगम को सौंपी गई, तब से लगातार जन्माष्टमी के मौके पर राधा-कृष्ण के विग्रहों का शृंगार किया जा रहा है।

    आजादी के पहले तक भगवान इन जेवरातों धारण किए रहते थे। राधा-कृष्ण दोनों के मुकुट में हीरे और पन्ना जड़े हैं। कृष्ण की बांसुरी सोने की है और उस पर भी हीरे लगे हैं। हार में नीलम, पुखराज, पन्ना, माणिक लगे हैं।

    darshan to the devotees Gwalior News janmashtami janmashtami 2024 Radha Krishna
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    India

    श्रीकृष्ण की नगरी गोकुल: छड़ीमार होली में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

    March 1, 2026
    India

    डबरा मंदिर कलश यात्रा में बुजुर्ग की मौत, प्राण प्रतिष्ठा से पहले हादसा

    February 10, 2026
    India

    असम में पीएम मोदी: विकास पर जोर, 140 करोड़ भारतीयों को बताया ‘रिमोट कंट्रोल’

    September 14, 2025
    Jharkhand

    बुर्के में प्रमोद: दही हांडी कार्यक्रम में हंगामा

    August 19, 2025
    India

    स्वामी महाराज का जन्माष्टमी पर संदेश: भगवद्गीता और भगवान कृष्ण की शिक्षाएँ

    August 16, 2025
    India

    थरूर ने जन्माष्टमी पर कृष्ण की शिक्षाओं को राजनीति के लिए प्रासंगिक बताया, दिग्विजय ने कसा तंज

    August 16, 2025
    -Advertisement-
    © 2026 Indian Samachar. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.