Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महाशिवरात्रि: जूही-तनीषा ने बताया आध्यात्मिक साधना जीवन बदलने वाली

    February 16, 2026

    रावण की आराध्य प्रत्यंगिरा देवी उज्जैन में, शत्रुओं का करती हैं संहार

    February 16, 2026

    माइक्रोसॉफ्ट इंडिया हेड का दावा: एआई में तीन सालों में हजार गुना विकास

    February 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Indian Samachar
    • World
    • India
      • Chhattisgarh
      • Jharkhand
      • Madhya Pradesh
      • Bihar
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Health
    • Articles
    • Sports
    Indian Samachar
    Home»Madhya Pradesh»इलेक्ट्राॅनिक इंटरलाॅकिंग सिस्टम से ट्रेनों को मिलेगी गति, सुरक्षा भी होगी सुनिश्चित
    Madhya Pradesh

    इलेक्ट्राॅनिक इंटरलाॅकिंग सिस्टम से ट्रेनों को मिलेगी गति, सुरक्षा भी होगी सुनिश्चित

    Indian SamacharBy Indian SamacharAugust 25, 20242 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    सभी विद्युत सिग्नलिंग प्रणालियों को कंप्यूटर आधारित इलेक्ट्राॅनिक इंटरलाॅकिंग सिस्टम से बदला जा रहा है। -सांकेतिक चित्र।

    HighLights

    पश्चिम मध्य रेलवे में लगाए गए हैं 135 इलेक्ट्राॅनिक इंटरलाॅकिंग सिस्टम।भोपाल मंडल में 45 रेलवे स्टेशनों पर भी इलेक्ट्राॅनिक इंटरलाॅकिंग सिस्टम।ट्रेन संचालन में डिजिटलीकरण, आधुनिकीकरण के लिए हो रही कवायद।

    नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। पश्चिम मध्य रेल में सिग्नलिंग सिस्टम में तीव्र गति से अपग्रेडेशन किया जा रहा है। नए प्रकार की इंटरलाॅकिंग प्रणाली को अलग-अलग रेलखंडों पर लगाया जा रहा है, साथ ही पुरानी इंटरलाकिंग प्रणाली को भी बदला जा रहा है।

    भोपाल मंडल के अन्य स्टेशन पर भी यह प्रणाली

    ट्रेन संचालन में डिजिटलीकरण एवं आधुनिकीकरण और सुरक्षा बढ़ाने के लिए इलेक्ट्राॅनिक इंटरलाॅकिंग को बड़े पैमाने पर अपनाया जा रहा है। भोपाल मंडल में 45 स्टेशनों पर कंप्यूटर आधारित इलेक्ट्राॅनिक इंटरलाॅकिंग प्रणाली शुरू की गई है। जल्द ही भोपाल मंडल के अन्य स्टेशन भी एडवांस इलेक्ट्राॅनिक इंटरलाॅकिंग प्रणाली से लैस होंगे।

    इलेक्ट्राॅनिक इंटरलाॅकिंग सिस्टम से ट्रेनों को गति मिलेगी। इसके साथ ही इसे कवच तकनीक के साथ-साथ सेंट्रलाइज्ड ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम के साथ भी जोड़ा जा सकता है। मंडल के अन्य स्टेशनों पर भी इलेक्ट्राॅनिक इंटरलाॅकिंग सिस्टम जल्द लगाए जाएंगे। – सौरभ कटारिया, सीनियर डीसीएम, भोपाल मंडल

    तीनों मंडल में शुरू की प्रणाली

    पश्चिम मध्य रेलवे में अब तक 135 स्टेशनों पर इलेक्ट्राॅनिक इंटरलाॅकिंग सिस्टम शुरू हो चुके हैं, जो ट्रेन की आवाजाही पर सटीक रूप से नियंत्रण करने में समक्ष है। पश्चिम मध्य रेलवे सभी विद्युत सिग्नलिंग प्रणालियों को कंप्यूटर आधारित इलेक्ट्राॅनिक इंटरलाॅकिंग सिस्टम से बदल रहा है। इसमें भोपाल मंडल के 45 स्टेशन, जबलपुर मंडल के 45 स्टेशन एवं कोटा मंडल के 45 स्टेशनों सहित अब तक कुल 135 स्टेशनों पर कंप्यूटर आधारित इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग प्रणाली शुरू की गई है। इलेक्ट्राॅनिक इंटरलाॅकिंग सिग्नल, प्वाइंट और लेवल-क्राॅसिंग गेटों को नियंत्रित करने के लिए कंप्यूटर आधारित सिस्टम और इलेक्ट्राॅनिक उपकरणों का उपयोग किया गया है।

    Bhopal News Bhopal Railway Station Electronic Interlocking System Indian Railways Train Safety Train Speed West Central Railway
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Business

    रेलवे को बड़ी सौगात: 18,509 करोड़ के तीन प्रोजेक्ट्स मंजूर

    February 14, 2026
    Tech

    रेलवे का साइबर हमले पर करारा प्रहार: 3 करोड़ फर्जी आईडी बंद, तत्काल बुकिंग सुरक्षित

    February 13, 2026
    India

    हाई स्पीड रेल के 7 कॉरिडोर: रेलवे बोर्ड ने तेजी से अमल के निर्देश दिए

    February 9, 2026
    Tech

    मारुति सुजुकी का रिकॉर्ड: 2025 में रेलवे से 5.85 लाख+ वाहन डिलीवर

    February 9, 2026
    Tech

    172 स्टेशन अमृत भारत से चमके, 8626 पुल मजबूत: अश्विनी वैष्णव

    February 5, 2026
    India

    चांदी मेडल घोटाले से रेलवे ने रिटायरमेंट गिफ्ट की प्रथा ठप की

    January 29, 2026
    -Advertisement-
    © 2026 Indian Samachar. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.