Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    निसांका के शतक से श्रीलंका की सुपर 8 में एंट्री, खिलाड़ी खुश

    February 17, 2026

    बिश्नोई गैंग का जेल से रोहित शेट्टी पर हमला, सनसनीखेज प्लानिंग आई सामने

    February 17, 2026

    वैशाली बीडीओ की दबंगई: कार टच हुई तो युवक को पीटा, पैर पकड़े गिड़गिड़ाया

    February 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Indian Samachar
    • World
    • India
      • Chhattisgarh
      • Jharkhand
      • Madhya Pradesh
      • Bihar
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Health
    • Articles
    • Sports
    Indian Samachar
    Home»Madhya Pradesh»MP Rajya Sabha Election 2024: केरल के जार्ज कुरियन को मप्र से राज्य सभा में भेजेगी भाजपा
    Madhya Pradesh

    MP Rajya Sabha Election 2024: केरल के जार्ज कुरियन को मप्र से राज्य सभा में भेजेगी भाजपा

    Indian SamacharBy Indian SamacharAugust 20, 20242 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    (फाइल फोटो)

    HighLights

    जाॅर्ज कुरियन भाजपा संगठन में कई महत्वपूर्ण दायित्वों पर रह चुके हैं। विकल्‍प के तौर पर पंजाब से केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भी चल रहा था। राज्‍यसभा चुनाव के लिए मतदान और मतगणना तीन सितंबर को होगी।

    राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफा के बाद मध्य प्रदेश से राज्य सभा सदस्य के लिए रिक्त हुई सीट पर उप चुनाव में भाजपा ने केरल के जार्ज कुरियन को उम्मीदवार घोषित किया है। वह केंद्रीय मंत्री हैं।

    चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त के एक दिन पहले मंगलवार को अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के साथ कुरियन के नाम की घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने की। बता दें कि मप्र विधानसभा में दलीय स्थिति के आधार पर इस सीट से भाजपा उम्मीदवार का चुना जाना निश्चित है। इसी कारण कांग्रेस ने अभी तक किसी को नहीं उतारा है।

    इस कारण हो रहा उपचुनाव

    बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुना से लोकसभा सदस्य चुने जाने के बाद राज्य सभा की इस सीट पर उनके बचे हुए कार्यकाल के लिए उप चुनाव हो रहा है। गौरतलब है कि कूरियन को अप्रैल 2026 तक का कार्यकाल मिलेगा। वह दक्षिण भारत से एल मुरुगन के बाद दूसरे ऐसे नेता हैं, जिन्हें मप्र से राज्यसभा में भेजा गया है।

    प्रदेश से राज्य सभा की 11 सीटों में इस सीट को छोड़ बाकी 10 में तीन कांग्रेस और सात भाजपा के पास हैं। भाजपा के सदस्यों में तमिलनाडु के एल मुरुगन को छोड़ बाकी मध्य प्रदेश से हैं। उल्लेखनीय है कि इस सीट के लिए प्रदेश के कई नेताओं का नाम भी चल रहा था। इस सीट के लिए मतदान और मतगणना तीन सितंबर को होनी है।

    candidates for Rajya Sabha elections George Kurien mp bjp mp congress MP Rajya Sabha Election 2024 Rajya Sabha Election 2024 topnews
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    India

    जीतू पटवारी का बड़ा ऐलान: एमपी कांग्रेस में टैलेंट हंट शुरू

    February 16, 2026
    Madhya Pradesh

    मुरारी चाय वाला… 25,000 रुपए जमा कर खरीदी मोपेड, घर तक लाने में खर्च किए 50 हजार

    October 14, 2024
    Madhya Pradesh

    MP में आनंद ग्राम बनाएगी सरकार, हैप्पीनेस के पैमाने का IIT से कराया जाएगा मूल्यांकन

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    MPPSC Admit Card: राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के लिए अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र जारी, 110 पदों होगी भर्ती

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    Breast Cancer: अब कम उम्र की महिलाएं भी हो रही ब्रेस्ट कैंसर की शिकार, पहले यह 40 से 50 की उम्र में होता था

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    मंदिर से दर्शन करके लौट रही महिला का मंगलसूत्र लूट ले गए बाइक सवार लुटेरे

    October 13, 2024
    -Advertisement-
    © 2026 Indian Samachar. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.