Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शिवाजी जयंती: मोदी ने कहा- वे हमारे आराध्य देव समान

    February 19, 2026

    श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे: टी20 वर्ल्ड कप में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और मुकाबले का पूर्वानुमान

    February 19, 2026

    मेंढकासन से दूर करें सांस की तकलीफ और पीठ दर्द

    February 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Indian Samachar
    • World
    • India
      • Chhattisgarh
      • Jharkhand
      • Madhya Pradesh
      • Bihar
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Health
    • Articles
    • Sports
    Indian Samachar
    Home»Madhya Pradesh»MP में प्रमुख मार्गों पर बेसहारा मवेशियों को रोकने के होंगे प्रबंध, एसीसएस गृह की अध्यक्षता में बनी समिति
    Madhya Pradesh

    MP में प्रमुख मार्गों पर बेसहारा मवेशियों को रोकने के होंगे प्रबंध, एसीसएस गृह की अध्यक्षता में बनी समिति

    Indian SamacharBy Indian SamacharAugust 18, 20242 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    सड़कों पर विचरते निराश्रित मवेशी (प्रतीकात्मक चित्र)

    HighLights

    पांच सदस्यीय समिति में संबंधित विभागों के सचिव शामिल।गोवंश को सड़क पर आने से रोकने चलाया जाएगा अभियान। मवेशियों के नियंत्रण हेतु मिले सुझावों को भी करेंगे शामिल।

    राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। प्रदेश के प्रमुख मार्गों में बेसहारा मवेशियों को आने से रोकने के प्रबंध किए जाएंगे। प्रदेश भर में 15 दिन तक विशेष अभियान चलाकर मवेशी नियंत्रण की कार्रवाई की जाएगी। राज्य शासन ने इसके लिए आवारा मवेशी समिति का गठन किया है। समिति के अध्यक्ष अपर मुख्य सचिव गृह होंगे। समिति में अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास, प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग और प्रमुख सचिव पशुपालन एवं डेयरी विभाग को सदस्य बनाया गया है। प्रमुख सचिव नगरीय आवास एवं विकास समिति के सदस्य सचिव रहेंगे। इस विशेष अभियान अंतर्गत मवेशियों के नियंत्रण हेतु प्राप्त सुझावों को भी शामिल किया जाएगा।

    कलेक्टरों को दिए थे निर्देश

    गौरतलब है कि इसके पूर्व राज्य शासन के पशुपालन व डेयरी विभाग द्वारा सभी जिलों के कलेक्टरों को प्रमुख मार्गों पर आवारा मवेशियों के नियंत्रण हेतु उपाय करने के निर्देश जारी किए गए थे। इसके लिए प्रत्येक जिले को 05-05 लाख रुपये अनुदान देने की भी बात कही गई थी।

    पशुपालकों पर कसी जाएगी नकेल

    दरअसल, प्रमुख मार्गों में बेसहारा मवेशियों के घूमने या बैठने से कई जगह सड़क दुर्घटनाएं जुलाई-अगस्त में हो चुकी हैं। पशुपालक बारिश के दिनों में मवेशियों को खुले में छोड़ देते हैं जिससे यह समस्या हो रही है। इस समिति के सुझावों के आधार पर इस समस्या का स्थायी हल निकाला जाएगा। ऐसे पशुपालकों पर कड़ी कार्रवाई भी शुरू हो सकती है।

    Bhopal Latest News Bhopal News in Hindi Bhopal Samachar Cattles on Road Madhya Pradesh News MP news MP News in Hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    India

    महंगाई पर महिला कांग्रेस का अनोखा विरोध: भोपाल में रसोई संसद सजाई

    February 17, 2026
    India

    लाडली बहना योजना: एमपी सीएम ने 1.25 करोड़ महिलाओं को दी सौगात

    February 14, 2026
    India

    रायसेन: सोमेश्वर धाम मुक्ति मोर्चा का हल्लाबोल, रोजाना दर्शन की मांग

    February 14, 2026
    India

    भागीरथपुरा कांड: इंदौर में दूषित जल से 35वीं मौत

    February 10, 2026
    India

    मोहन नागर को पद्मश्री: परिवारिक मूल्यों से पर्यावरण सेवा

    January 25, 2026
    India

    कैलाश चंद्र पंत को पद्मश्री: साहित्य और समाज सेवा का पुरस्कार

    January 25, 2026
    -Advertisement-
    © 2026 Indian Samachar. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.