Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नेपाल कप्तान रोहित पौडेल: स्कॉटलैंड पर ऐतिहासिक जीत ने तोड़ा 10 साल का सूखा

    February 18, 2026

    बीजेपी का डीएमके बजट पर हमला: तमिलनाडु को कर्ज के दलदल में धकेल रहा है अंतरिम बजट

    February 18, 2026

    आरजेडी नेता पुत्र ने मुजफ्फरपुर में पुलिसकर्मी को मारी गोली, एनकाउंटर में अरेस्ट

    February 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Indian Samachar
    • World
    • India
      • Chhattisgarh
      • Jharkhand
      • Madhya Pradesh
      • Bihar
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Health
    • Articles
    • Sports
    Indian Samachar
    Home»Madhya Pradesh»मायके में रह रही महिला की मोहल्‍ले के युवक से हुई थी दोस्‍ती… कहा – अब पति के साथ रहूंगी और बातचीत कर दी बंद तो पति को उता‍र दिया मौत के घाट
    Madhya Pradesh

    मायके में रह रही महिला की मोहल्‍ले के युवक से हुई थी दोस्‍ती… कहा – अब पति के साथ रहूंगी और बातचीत कर दी बंद तो पति को उता‍र दिया मौत के घाट

    Indian SamacharBy Indian SamacharAugust 9, 20243 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    पुलिस ने युवक की हत्‍या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। – सांकेतिक चित्र।

    HighLights

    बरगी थाना क्षेत्र के निगरी में हुई हत्या की जांच में खुलासा। वारदात के आरोपित प्रेमी और उसके दो दोस्त गिरफ्तार।चाकू से अनेक वारकर युवक को उतार दिया मौत के घाट।

    नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। बरगी थाना क्षेत्र निवासी में निगरी तिराहा निवासी मुकेश झारिया (50) की हत्या उसकी पत्नी के पुरुष मित्र ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर की थी। हत्या के आरोपित विवेक दुबे (22), मयंक त्रिपाठी (31) और संजय चौधरी (21) को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित खमरिया थाना क्षेत्र के घाना और सुंदरपुर के रहने वाले हैं।

    बच्‍चों के साथ मायके में रहती थी महिला

    यह जानकारी गुरुवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा एवं बरगी नगर पुलिस अधीक्षक सुनील नेमा ने पत्रकारों से बातचीत में दी। उन्होंने बताया कि मुकेश की पत्नी, बच्चों के साथ तीन-चार वर्ष से खमरिया घाना स्थित मायके में रह रही थी। वहीं, उसकी मोहल्ले में रहने वाले विवेक दुबे से मित्रता हो गई। कुछ समय पहले महिला ने विवेक से कहा कि वह अब पति के साथ रहेगी। उसने इसके बाद विवेक से बातचीत और मिलना बंद कर दिया।

    आरोीप ने तीन दोस्‍तों को झांसे में लिया

    रोष में आकर विवेक ने महिला के पति की हत्या कराना ठाना। उसने तीन दोस्तों को झांसे में लिया। उन्हें बताया कि निगरी में एक व्यक्ति को मारने की सुपारी मिली है। मोटी राशि मिलेगी। चारों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। महिला का पति मुकेश निगरी में अपनी मां के साथ रहता था।

    घर के बाहर मिला था रक्‍तरंंजित शव

    जानकारी के अनुसार युवक की मां स्वजन के यहां टेमरभीटा गई थी। तीन अगस्त को घर के बाहर मुकेश का रक्तरंजित शव मिला। सीसीटीसी कैमरों के फुटेज खंगालने पर एक मोटरसाइकिल में तीन संदेही दिखे। इनकी (विवेक, मयंक, संजय) गिरफ्तारी के बाद घटना उजागर हुई।

    चाकू से किए कई वार

    आरोपित दो अगस्त की रात को निगरी गए थे। घर के बाहर मुकेश सो रहा था, तभी तीनों ने चाकू से उस पर कई वार कर हत्या कर दी। इसके बाद अपने घर लौट गए। पता चला है कि आरोपी विवेक तीन माह से हत्या की योजना बना रहा था। उसने अकेले निगरी जाकर रैकी की, फिर वारदात को अंजाम दिया। तीनों आरोपितों को बुधवार को न्यायालय के निर्देश पर जेल भेज दिया गया है। आरोपितों को पकड़ने में बरगी थाना प्रभारी कमलेश चौरिया, खमरिया थाना प्रभारी भुपेन्द्र आर्माे, बरगी नगर चौकी की उप निरीक्षक सरिता पटेल की भूमिका रही।

    Bargi police station area Crime News friend kills wife's husband jabalpur news Jabalpur Police MP news murder of youth Nigri Tiraha
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Jharkhand

    गोड्डा गोलीकांड: बिहार के न्यायिक मजिस्ट्रेट ने रची थी हत्या की साजिश

    January 22, 2026
    Bihar

    बिहार में पाखंडी कथावाचक की काली करतूत, पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई

    January 21, 2026
    India

    एमपी पुलिस की सराहनीय कार्रवाई: एक हफ्ते में 45 लापता लोगों को घर वापस पहुंचाया

    January 18, 2026
    India

    लिफ्ट चेन लूट नाकाम: ग्रेटर नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को लगाई गोली

    January 10, 2026
    Jharkhand

    जेपी जेल से तीन कैदियों का फरार होना, झारखंड में सुरक्षा पर सवाल

    December 31, 2025
    Jharkhand

    हजारीबाग सेंट्रल जेल से कैदियों का हाई-प्रोफाइल फरार, सुरक्षा पर उठे सवाल

    December 31, 2025
    -Advertisement-
    © 2026 Indian Samachar. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.