Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    होली व्यापार पर फलाहारी महाराज की मांग, योगी से पत्र में कहा- मुस्लिम दुकानों पर रोक

    February 17, 2026

    अमिताभ कांत का आह्वान: विकासशील देश बनाएं अपने एआई मॉडल

    February 17, 2026

    CBSE 10वीं बोर्ड फर्स्ट डे: छात्र तैयार, लेकिन नर्वस भी

    February 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Indian Samachar
    • World
    • India
      • Chhattisgarh
      • Jharkhand
      • Madhya Pradesh
      • Bihar
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Health
    • Articles
    • Sports
    Indian Samachar
    Home»Madhya Pradesh»MP Weather: 80 फीसदी भरे मप्र के बांध, भारी बारिश में 10 लोग बहे, राहत कैंपों में सैकड़ों लोग
    Madhya Pradesh

    MP Weather: 80 फीसदी भरे मप्र के बांध, भारी बारिश में 10 लोग बहे, राहत कैंपों में सैकड़ों लोग

    Indian SamacharBy Indian SamacharAugust 4, 20243 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    मध्यप्रदेश में 3 अगस्त तक 548.9 मिमी वर्षा हो चुकी है। – (फाइल फोटो)

    HighLights

    अति वर्षा और बाढ़ से 10 लोगों के बहने की सूचना। कटनी और सागर में राहत कैंप, 315 लोग सुरक्षित। प्रमुख जिलों में वर्षा के पूर्वानुमान से प्रशासन सतर्क।

    राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। प्रदेश में 3 दिन से जारी अति वर्षा और बाढ़ के चलते अलग-अलग जिलों में 10 से अधिक लोगों को बहने की सूचना है। राज्य आपातकालीन आपदा मोचन बल (एसडीईआरएफ) द्वारा बचाव कार्य किया जा रहा है। कटनी जिले की ढीमरखेड़ा तहसील में बाढ़ प्रभावितों के लिए संचालित दो कैंपों में 290 और सागर में एक कैंप में 25 लोगों को रखा गया है।

    24 घंटे काम करेगा बाढ़ नियंत्रण कक्ष

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिला एवं पुलिस प्रशासन से सजग और सतर्क रहने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्य करें। सभी विभाग समन्वय से काम करें। रपटों और पुलों पर अतिरिक्त सतर्कता रखें। प्रभावित परिवारों को समय पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। राहत के लिए जिलों को पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया गया है।

    इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान

    उधर, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने भोपाल, विदिशा, सागर, दमोह, रायसेन, गुना, अशोकनगर, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम्, जबलपुर, कटनी, सिवनी, छिंदवाड़ा में अति वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है। प्रदेश में 3 अगस्त तक 548.9 मिमी वर्षा हो चुकी है। यह औसत से 14 प्रतिशत अधिक है। सरकार का दावा है कि फसलों को कोई हानि नहीं हुई है। प्रदेश के ज्यादातर सिंचाई डेम अभी 60-80 प्रतिशत तक भर गए हैं। अधिकतर जलाशयों के गेट भी खोले गए हैं।

    कौन सा डैम कितना भरा

    बाणसुजारा – 68.56 प्रतिशत बरगी – 88.49 प्रतिशत बारना – 79.18 प्रतिशत संजय सरोवर- 66.71 प्रतिशत राजघाट – 75.90 प्रतिशत तवा – 82.45 प्रतिशत

    किस जिले में बाढ़ का क्या असर

    विदिशा – तहसील पोहरी के केदारेश्वर मंदिर पर सरकुला नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने से आठ लोग फंसे हैं। सुरक्षित निकालने के लिए बचाव कार्य चल रहा है। रायसेन – नाले में दो व्यक्तियों के बहने की सूचना पर खोजने का काम जारी है। नर्मदा नदी में एक व्यक्ति और नाले में एक बच्चे की डूबने की पर सूचना है। छतरपुर – धसान नदी में एक संदिग्ध शव नदी में में फंसे होने पर सर्चिंग की जा रही है। खरगोन – नर्मदा नदी में नहाने गए एक व्यक्ति के डूबने की सूचना है। बालाघाट – संगाडी नाले में अज्ञात महिला का शव बहने की सूचना पर एसडीईआरएफ द्वारा सर्चिंग की जा रही है। सीहोर – नर्मदा नदी में एक महिला के कूदने की सूचना पर खोजबीन की जा रही है। ग्राम छिदगाव काछी से चमेटी मार्ग बंद। बैरिकेड लगा दिया गया है। कोटवार तैनात है। उमरिया – एक व्यक्ति के डूबने की सूचना पर सर्चिंग जारी है। छिंदवाड़ा – पेंच नदी में एक व्यक्ति के डूबने की सूचना पर सर्चिंग की जा रही है। कटनी – गर्रा घाट में अभी पुल के काफी ऊपर से नदी बह रही है। सभी नदी नालों में पानी बढ़ा है। रास्ते बंद हैं। जिले में अत्यधिक वर्षा के कारण कुछ स्थानों में जल भराव की स्थिति निर्मित हुई है। रीवा- पिकनिक मनाने पहुंचे 12 लोगों को जंगली क्षेत्र जलभराव में फंसे होने की सूचना पर एसडीईआरएफ द्वारा सुरक्षित बाहर निकाला गया। हरदा – हंडिया तहसील अंतर्गत ग्राम झुगरिया मनोहरपुरा, अजनई-बमनई, गांगियाखेडी-घोडाकुण्ड रास्ते पर बने रपटों पर पानी होने से मार्ग बंद है।

    10 people washed away 80 percent dams filled heavy rain in MP IMD news MP Weather relief camps topnews Weather News
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    India

    पंजाब सरकार की त्वरित कार्रवाई: बाढ़ पीड़ितों को राहत, हजारों सुरक्षित

    August 31, 2025
    India

    गोलाघाट में बाढ़: सीएम सरमा ने राहत शिविरों का निरीक्षण किया और सहायता उपायों की घोषणा की

    July 14, 2025
    Madhya Pradesh

    मुरारी चाय वाला… 25,000 रुपए जमा कर खरीदी मोपेड, घर तक लाने में खर्च किए 50 हजार

    October 14, 2024
    Madhya Pradesh

    MP में आनंद ग्राम बनाएगी सरकार, हैप्पीनेस के पैमाने का IIT से कराया जाएगा मूल्यांकन

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    MPPSC Admit Card: राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के लिए अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र जारी, 110 पदों होगी भर्ती

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    Breast Cancer: अब कम उम्र की महिलाएं भी हो रही ब्रेस्ट कैंसर की शिकार, पहले यह 40 से 50 की उम्र में होता था

    October 13, 2024
    -Advertisement-
    © 2026 Indian Samachar. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.