Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    स्कॉट एडवर्ड्स ने की भारत की बल्लेबाजी गहराई की प्रशंसा, बोले- यहां सीख मिलती है

    February 19, 2026

    नामवर सिंह पुण्यतिथि: आलोचना के नए आयाम रचने वाले

    February 18, 2026

    मिडिल ओवर्स में आग उगलने को कप्तान ने कहा था दुबे को, 66 रन ठोके

    February 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Indian Samachar
    • World
    • India
      • Chhattisgarh
      • Jharkhand
      • Madhya Pradesh
      • Bihar
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Health
    • Articles
    • Sports
    Indian Samachar
    Home»Madhya Pradesh»रीवा में जर्जर दीवार गिरने से स्कूली बच्चे दबे, 4 की मौत, महिला समेत कई गंभीर घायल
    Madhya Pradesh

    रीवा में जर्जर दीवार गिरने से स्कूली बच्चे दबे, 4 की मौत, महिला समेत कई गंभीर घायल

    Indian SamacharBy Indian SamacharAugust 3, 20244 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    रीवा में दर्दनाक हादसे में 4 बच्चों की मौत।

    HighLights

    गढ़ कस्बे में स्कूल के पास जर्जर दीवार गिरने से हादसा।सन राइज स्कूल के पास हुए हादसे में 4 बच्चों की मौत।अभिवावक महिला और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल।

    नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा : मध्य प्रदेश के रीवा जिले में शनिवार को एक निजी स्कूल के प्रवेश द्वार के पास स्थित घर की दीवार ढहने से चार बच्चों की मलबे में दबकर मौत हो गई। एक बच्ची और एक महिला अभिभावक की हालत गंभीर बनी हुई है। गढ़ कस्बे में सन राइज स्कूल के पास ये दर्दनाक हादसा हुआ।

    स्कूल की छुट्टी के समय हादसा

    हादसा जिस समय हुआ, उस समय स्कूल की छुट्टी हुई थी और बच्चे स्कूल से बाहर निकल रहे थे। कई अभिभावक बाहर खड़े बच्चों का इंतजार कर रहे थे। रीवा की कलेक्टर प्रतिभा पाल ने चार बच्चों की मौत की पुष्टि की है। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश किए हैं।

    स्कूल के बाहर दूसरे माकान की दीवार गिरी

    पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार सिंह के मुताबिक, गढ़ थाना क्षेत्र के गढ़ गांव में यह हादसा शनिवार को दोपहर तीन बजे हुआ। सनराइज विद्यालय की छुट्टी हुई थी। इस दौरान बच्चों के अभिभावक उन्हें लेने के लिए खड़े थे। बच्चे स्कूल से निकल रहे थे और जैसे ही वे स्कूल के बगल में बने एक घर की दीवार के पास पहुंचे, तभी वह भरभरा कर बच्चों के ऊपर गिर गई।

    महिला समेत आठ बच्चे मलबे में दबे

    हादसे में एक महिला अभिभावक समेत आठ बच्चे दब गए। जबकि दो बच्चे आंशिक रूप से चोटिल हुए। दीवार गिरने पर आसपास के बाद लोगों ने गढ़ पुलिस के साथ बचाव कार्य किया। मलबे में दबे सात बच्चों और एक महिला अभिभावक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

    चार बच्चों की मौत, महिला गंभीर

    पांच वर्षीय अंशिका गुप्ता, सात वर्षीय मान्या गुप्ता, पांच वर्षीय अनुज प्रजापति और पांच वर्षीय सिद्धार्थ गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। आठ वर्षीय रक्षा गुप्ता और 28 वर्षीय महिला अभिभावक रानी प्रजापति का गंभीर घायल अवस्था में उपचार चल रहा है।

    जान गंवाने वाले बच्चे

    अंशिका गुप्ता, 5 वर्ष, पिता सुरेंद्र गुप्ता मान्या गुप्ता, 7 वर्ष, पिता वीरेंद्र गुप्ता सिद्धार्थ गुप्तास, 5 वर्ष, पिता वीरेंद्र गुप्ता अनुज प्रजापति, पिता इंद्रपाल प्रजापति

    घायल

    रक्षा गुप्ता, 7 वर्ष, पिता सुरेंद्र गुप्ता अभिवावक रानी प्रजापति, पति इंद्रपाल प्रजापति

    एक घर की दीवार गिरने से चार बच्चों की मौत हो गई है। महिला समेत एक बालिका घायल है। एसडीएम मनगवां पीएस त्रिपाठी को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दी जाएगी।

    -प्रतिभा पाल, कलेक्टर, रीवा

    परिजनों को 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि

    जिले के गढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ में नईगढ़ी मोड़ पर संचालित निजी सनराइज पब्लिक स्कूल के पास दीवार ढहने से चार बच्चों की मौत हुई है और 2 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना पर संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने एक्स पर पोस्ट कर मृतक बच्चों के परिजनों को शासन की तरफ से 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

    आज रीवा में दीवार गिरने से चार बच्चों की मृत्यु की खबर अत्यंत ही दुखद है। ग्राम गढ़ में निजी विद्यालय के समीप दीवार गिरने से 5 से 8 साल तक आयु के मासूम असमय काल के गाल में समा गए।

    ईश्वर से करबद्ध प्रार्थना है कि दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान करें। हादसे में घायलों के…

    — Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) August 3, 2024

    पुराने घर की दीवार थी जर्जर

    विद्यालय के पास एक अन्य घर की दीवार पुरानी होने के कारण दीवारों में नमी थी। स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चे घर के लिए निकल रहे थे, दौरान दीवार धराशाई हो गई जिसमें नौनिहाल बच्चे दब गए। हादसे में 4 बच्चों की मौत हो गई, जबकी कई बच्चे घायल हुए हैं, इस घटना के बाद क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल है।

    पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने जाहिर की संवेदना

    रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल की दीवार गिरने से चार मासूम बच्चों की मौत और कई बच्चों के घायल होने की दुखद खबर है।

    मैं इस हृदय विदारक घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूँ और घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

    — Kamal Nath (@OfficeOfKNath) August 3, 2024

    garh Rewa Rewa News school children SCHOOL wall collapse sunrise school SUNRISE SCHOOL NEWS topnews
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Chhattisgarh

    बालोद में स्कूली छात्रों के साथ दरिंदगी: युवकों ने की शर्मनाक हरकतें

    September 15, 2025
    Chhattisgarh

    युवाओं के लिए प्रेरणा बने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला: सीएम विष्णु देव साय

    September 5, 2025
    Jharkhand

    खूंटी में पुल टूटने के बाद, स्कूल जाने के लिए बच्चे जोखिम में डाल रहे हैं जान

    July 5, 2025
    Madhya Pradesh

    मुरारी चाय वाला… 25,000 रुपए जमा कर खरीदी मोपेड, घर तक लाने में खर्च किए 50 हजार

    October 14, 2024
    Madhya Pradesh

    MP में आनंद ग्राम बनाएगी सरकार, हैप्पीनेस के पैमाने का IIT से कराया जाएगा मूल्यांकन

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    MPPSC Admit Card: राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के लिए अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र जारी, 110 पदों होगी भर्ती

    October 13, 2024
    -Advertisement-
    © 2026 Indian Samachar. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.