Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    निसांका के शतक से श्रीलंका की सुपर 8 में एंट्री, खिलाड़ी खुश

    February 17, 2026

    बिश्नोई गैंग का जेल से रोहित शेट्टी पर हमला, सनसनीखेज प्लानिंग आई सामने

    February 17, 2026

    वैशाली बीडीओ की दबंगई: कार टच हुई तो युवक को पीटा, पैर पकड़े गिड़गिड़ाया

    February 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Indian Samachar
    • World
    • India
      • Chhattisgarh
      • Jharkhand
      • Madhya Pradesh
      • Bihar
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Health
    • Articles
    • Sports
    Indian Samachar
    Home»Madhya Pradesh»Monsoon Alert: मध्य प्रदेश में सामान्य से 7 फीसदी ज्यादा बारिश, इंदौर और उज्जैन में लगेगी झड़ी
    Madhya Pradesh

    Monsoon Alert: मध्य प्रदेश में सामान्य से 7 फीसदी ज्यादा बारिश, इंदौर और उज्जैन में लगेगी झड़ी

    Indian SamacharBy Indian SamacharJuly 28, 20242 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    वर्तमान में मध्य प्रदेश के मध्य एवं उससे लगे दक्षिणी भाग पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है।

    HighLights

    भोपाल और नर्मदापुरम में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। मध्यप्रदेश में चक्रवात और मानसून द्रोणिका सक्रिय हैं। बंगाल की खाड़ी न अरब सागर से लगातार आ रही नमी।

    नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल । कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़कर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में परिवर्तित हो गया है। वर्तमान में वह मध्य प्रदेश के मध्य एवं दक्षिण क्षेत्र पर सक्रिय है। मानसून द्रोणिका मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है।

    मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, सोमवार को इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में कई स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। भोपाल, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है। बता दें कि इस सीजन में एक जून से लेकर 28 जुलाई के सुबह साढ़े आठ बजे तक प्रदेश में कुल 447.4 मिमी. वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य वर्षा (418.4 मिमी.) की तुलना में 7 प्रतिशत अधिक है।

    मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में मध्य प्रदेश के मध्य एवं उससे लगे दक्षिणी भाग पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। मानसून द्रोणिका बीकानेर, कोटा, दमोह, पेंड्रारोड, बालासोर से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। दक्षिणी गुजरात से लेकर उत्तरी केरल तक अपतटीय द्रोणिका बनी हुई है। महाराष्ट्र पर विपरीत हवाओं का सम्मिलन (शियर जोन) बना हुआ है।

    अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से बंगाल की खाड़ी के अलावा अरब सागर से भी लगातार नमी आ रही है। इस वजह से प्रदेश के अधिकतर जिलों में वर्षा हो रही है। सोमवार को इंदौर एवं उज्जैन संभाग के जिलों में कई स्थानों पर भारी वर्षा होने के आसार हैं। भोपाल, नर्मदापुरम संभाग में कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। – अजय शुक्ला, पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी, मौसम विज्ञान केंद्र

    कहां कितनी हुई बारिश

    रविवार को सुबह साढ़े 8 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक उज्जैन में 68, इंदौर में 61, बैतूल में 46, जबलपुर में 35, भोपाल में 26, नर्मदापुरम एवं पचमढ़ी में 20, धार में 13, मंडला में 10, मलाजखंड, रायसेन में नौ, खरगोन में आठ, रतलाम, छिंदवाड़ा में चारल दमोह में तीन, सतना एवं गुना में दो, खजुराहो में 0.2 मिलीमीटर वर्षा हुई।

    bhopal rainfall Heavy rainfall IMD news Indore Heavy rainfall Monsoon Alert Monsoon Update MP Monsoon Update Rain in Indore rain in Madhya Pradesh rain in Ujjain rainfall in Madhya Pradesh Weather News
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Jharkhand

    गर्मी से राहत: झारखंड में 27 जून से गिरेगा पारा, होगी बारिश

    December 27, 2025
    World

    चक्रवात तितली कमजोर, तमिलनाडु-पुडुचेरी में हल्की बारिश; श्रीलंका में 334 मरे

    December 1, 2025
    India

    बेंगलुरु में खराब AQI, वीकेंड पर बारिश की चेतावनी

    November 29, 2025
    India

    देशभर में मौसम अलर्ट: कई राज्यों में भारी बारिश और शीतलहर, दिल्ली में ठंड बढ़ी

    November 27, 2025
    Jharkhand

    झारखंड के कई जिलों में 23 से आंशिक बादल, मौसम में बदलाव

    November 22, 2025
    Jharkhand

    झारखंड पर बारिश का कहर: ऑरेंज अलर्ट जारी, संभलकर रहें

    October 29, 2025
    -Advertisement-
    © 2026 Indian Samachar. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.