Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अफगानिस्तान की कनाडा पर जीत के साथ ट्रॉट को अलविदा, राशिद भावुक

    February 20, 2026

    ईमान पर दबाव के दौर में रमजान से लें संयम की सीख: हुसैनी

    February 20, 2026

    अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रनों से हराया, नबी के धमाल से चौथी बड़ी जीत

    February 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Indian Samachar
    • World
    • India
      • Chhattisgarh
      • Jharkhand
      • Madhya Pradesh
      • Bihar
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Health
    • Articles
    • Sports
    Indian Samachar
    Home»Madhya Pradesh»कटनी में कुए्ं में गैस रिसाव से चार युवकों की मौत, पंप सुधारने उतरे थे, पांचवां आधे रास्‍ते से लौटा तो बच गया
    Madhya Pradesh

    कटनी में कुए्ं में गैस रिसाव से चार युवकों की मौत, पंप सुधारने उतरे थे, पांचवां आधे रास्‍ते से लौटा तो बच गया

    Indian SamacharBy Indian SamacharJuly 26, 20242 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    कुएं के अंदर बेहोश पड़े युवकों को ऊपर लाने का प्रयास करते रहे लोग।

    HighLights

    उमरिया से आई टीम डेढ़ बजे रात में बाहर निकाल सकी शव।बचाव के लिए भी सिलेंडर आदि लगाकर लोगों को उतारे थे।मरने वालों में पिता-पुत्र और दो सगे भाई शामिल हैं।

    नईदुनिया, कटनी (Katni News)। मध्‍यप्रदेश के कटनी में एनकेजे के जुहली गांव में कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से चार युवकों की मौत हो गई। चारों लोग पंप सुधारने के लिए कुएं में उतरे थे। उतरे ही बेहोश हो गए थे। अचानक साथ के लोगों के बेहोश होने के कारण पांचवा व्यक्ति अंदर नहीं आ गया और बाहर निकलकर गांव पहुंचा। साथ ही लोगों व पुलिस को जानकारी दी। उमरिया से टीम बुलाई गई है। एनकेजे पुलिस सहित एसडीएम मौके पर पहुंचे और चारों को कुएं से बाहर निकाला गया। जब तक जान जा चुकी थी।

    अधिकारी ने बताया कि चारों लोगों के बाहर निकाला गया है। जुहली-जुहला गांव के बीच नादन हार में जुहली निवासी संजय दुबे का खेत है। गुरुवार की शाम को खेत के कुएं की मोटर सुधारने के लिए संजय अपने भाई राम दुबे, बेटे निखिल दुबे और गांव के ही दो सगे भाई जग्गी कुशवाहा व पिंटू कुशवाहा को लेकर पहुंचा था। कुएं चारों एक-एक करके उतरे और अंदर जाकर बेहोश होकर गिर गए थे।

    इस बीच संजय दुबे भी कुएं में उतर रहे थे। उन्होंने नीचे चारों लोगों को गिरते देखा और उनको भी आधे रास्ते में सांस लेने में तकलीफ हुई तो वे बाहर निकल आए थे। बाहर आकर उन्होंने गांव के लोगों को घटना की जानकारी दी। एनकेजे पुलिस को भी सूचना दी गई।

    मौके पर एनकेजे थाना प्रभारी नीरज दुबे बल के साथ पहुंचे और उसके बाद सूचना पर एसडीएम प्रदीप मिश्रा व अन्य अधिकारी भी पहुंच गए। युवकों के जहरीली गैस के रिसाव होने से बेहोश हो गए थे।

    अंधेरा व रास्ता के कारण परेशानी

    संजय दुबे के खेत गांव से काफी दूर हैं और बारिश होने के कारण वहां तक पहुंचने का मार्ग खराब होने से परेशानी हो रही थी। अंदर जाने वालों को परेशानी न हो, इसके बचाव के लिए भी सिलेंडर आदि लगाकर लोगों को उतारे थे। रात में प्रकाश की व्यवस्था कराते हुए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी युवकों को निकाला गया।

    एसडीएम मिश्रा का ने बताया कि जब तक बाहर निकाल पाए तब तक जान जा चुकी थी। चारों लोगों को बाहर निकाला है। कुएं के अंदर मैथेन गैस के रिसाव हुआ है।

    Juhli village katni news MP news NKJ police station
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    India

    एमपी पुलिस की सराहनीय कार्रवाई: एक हफ्ते में 45 लापता लोगों को घर वापस पहुंचाया

    January 18, 2026
    Madhya Pradesh

    मुरारी चाय वाला… 25,000 रुपए जमा कर खरीदी मोपेड, घर तक लाने में खर्च किए 50 हजार

    October 14, 2024
    Madhya Pradesh

    MP में आनंद ग्राम बनाएगी सरकार, हैप्पीनेस के पैमाने का IIT से कराया जाएगा मूल्यांकन

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    MPPSC Admit Card: राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के लिए अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र जारी, 110 पदों होगी भर्ती

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    Breast Cancer: अब कम उम्र की महिलाएं भी हो रही ब्रेस्ट कैंसर की शिकार, पहले यह 40 से 50 की उम्र में होता था

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    मंदिर से दर्शन करके लौट रही महिला का मंगलसूत्र लूट ले गए बाइक सवार लुटेरे

    October 13, 2024
    -Advertisement-
    © 2026 Indian Samachar. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.