Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नामवर सिंह पुण्यतिथि: आलोचना के नए आयाम रचने वाले

    February 18, 2026

    मिडिल ओवर्स में आग उगलने को कप्तान ने कहा था दुबे को, 66 रन ठोके

    February 18, 2026

    एआई से अजित पवार की फर्जी वीडियो पर एनसीपी की चेतावनी, कार्रवाई का वादा

    February 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Indian Samachar
    • World
    • India
      • Chhattisgarh
      • Jharkhand
      • Madhya Pradesh
      • Bihar
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Health
    • Articles
    • Sports
    Indian Samachar
    Home»Madhya Pradesh»Agriculture News: फिर जांच में अमानक निकला बीज, विक्री तथा स्थानांतरण पर लगा प्रतिबंध
    Madhya Pradesh

    Agriculture News: फिर जांच में अमानक निकला बीज, विक्री तथा स्थानांतरण पर लगा प्रतिबंध

    Indian SamacharBy Indian SamacharJuly 25, 20243 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    जौरा में खाद के लिए लगी किसानों की कतार

    HighLights

    अमानक बीजों ने बढ़ाई समस्याएं खेती का उत्पादन क्षेत्र बढ़ रहा हैकृषि विभाग ने फिर नोटिस जारी किया

    नईदुनिया न्यूज़, मुरैना। मुरैना जिले में अमानक खाद-बीज की खपत पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। रवी हो या खरीफ का सीजन, जब भी बोवनी का समय होता है, बाजार में नकली व अमानक खाद-बीज खपने लगता है। बीते सीजन में भी ऐसे कई मामले सामने आए।

    कृषि विभाग ने इस सीजन में स्पेलिंग शुरू की तो फिर अमानक बीच बाजार में बिकने के मामले सामने आए हैं। जांच में फेल होने पर कृषि विभाग ने तीन फर्माें के बीच की विक्री, भण्डारण व परिवहन पर प्रतिबंध लगाया है। बीज अनुज्ञापन पंजीयन अधिकारी एवं किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उपसंचालक पीसी पटेल ने बताया, कि बीते दिनों कोर्टेवा एग्री साइंस सीड्स प्रालि तेलंगाना की कंपनी के बीच के संपल सबलगढ़ कस्बे की दुकान मैसर्स मंगल बीज भंडार से लिए थे। लैब में हुई जांच में यह बीज अमानक पाया गया है। इसके अलावा कोहिनूर हाइब्रिड सीड्स निजामाबाद का बीज मैसर्स शिवा बीज भंडार जीवाजीगंज मुरैना से विक्रय किया जा रहा था।

    इस बीज के भी सैंपल लिए गए, जो जांच में अमानक पाए गए हैं। इसी तरह मुरैना शहर के जीवाजीगंज में मैसर्स अग्रवाल सीड्स स्टोर से कार्तिक वायोसीड्स सावरकांटा गुजरात की कंपनी के बीज के सेंपल लिए, यह भी जांच में फेल हो गए। उप संचालक पीसी पटेल ने बताया, कि जांच में फेल हुए बीजों के पूरी लाट पर प्रतिबंध लगाया गया है।

    खाद के लिए लग रहीं किसानों की कतार

    प्रशासन का दावा कमी नहीं हर बार की तरह इस बार भी जिला प्रशासन दावा कर रहा है, कि जिले में खाद की कोई कमी नहीं हैं। फिर भी हालत यह है कि मुरैना जिला मुख्यालय से लेकर कस्बाई क्षेत्र जहां-जहां खाद का वितरण किया जा रहा है, वहां खाद के लिए किसानों की कतार लग रही है।

    जौरा कस्बे में खाद के लिए कतार में लगे किसानों का नंबर पांच-पांच घंटे में आ पा रहा है। मुरैना में पुलिस की निगरानी में खाद का वितरण हो रहा है। किसान का आधार कार्ड दिखाने पर पांच बोरे यूरिया दिया जा रहा है, जिस किसान को 10 बोरे खाद की जरूरत है, उस किसान के परिवार के दो सदस्य आधार कार्ड लेकर खाद की लाइन में लग रहे हैं।

    उधर कलेक्टर अंकित अस्थाना ने एसडीएम- तहसीलदारों को निर्देश दिए है, कि खाद वितरण पर राजस्व अधिकारी नजर रखें। जिले में पिछले साल की तुलना में इस बार ज्यादा खाद है, किसानों को भरपूर खाद खाद की कमी नहीं है, पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष खाद अधिक मात्रा में उपलब्ध। वितरण की व्यवस्था को राजस्व अधिकारी संभाले, ताकि किसानों को आसानी से खाद मिल सके।

    Agriculture News Crime News investigation of seeds morena news MP news police case
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Jharkhand

    गोड्डा गोलीकांड: बिहार के न्यायिक मजिस्ट्रेट ने रची थी हत्या की साजिश

    January 22, 2026
    Bihar

    बिहार में पाखंडी कथावाचक की काली करतूत, पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई

    January 21, 2026
    India

    एमपी पुलिस की सराहनीय कार्रवाई: एक हफ्ते में 45 लापता लोगों को घर वापस पहुंचाया

    January 18, 2026
    India

    लिफ्ट चेन लूट नाकाम: ग्रेटर नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को लगाई गोली

    January 10, 2026
    Jharkhand

    जेपी जेल से तीन कैदियों का फरार होना, झारखंड में सुरक्षा पर सवाल

    December 31, 2025
    Jharkhand

    हजारीबाग सेंट्रल जेल से कैदियों का हाई-प्रोफाइल फरार, सुरक्षा पर उठे सवाल

    December 31, 2025
    -Advertisement-
    © 2026 Indian Samachar. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.