Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अफगानिस्तान की कनाडा पर जीत के साथ ट्रॉट को अलविदा, राशिद भावुक

    February 20, 2026

    ईमान पर दबाव के दौर में रमजान से लें संयम की सीख: हुसैनी

    February 20, 2026

    अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रनों से हराया, नबी के धमाल से चौथी बड़ी जीत

    February 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Indian Samachar
    • World
    • India
      • Chhattisgarh
      • Jharkhand
      • Madhya Pradesh
      • Bihar
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Health
    • Articles
    • Sports
    Indian Samachar
    Home»Madhya Pradesh»Bhopal News: बच्ची को सांप ने काटा, परिवार को एक दिन बाद पता चला, मासूम की मौत
    Madhya Pradesh

    Bhopal News: बच्ची को सांप ने काटा, परिवार को एक दिन बाद पता चला, मासूम की मौत

    Indian SamacharBy Indian SamacharJuly 22, 20242 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    बच्ची के स्वजनों ने पास के ही अस्पताल में ले गए, जहां मालूम हुआ कि बच्ची को सांप ने काटा है। – (फाइल फोटो)

    HighLights

    खेलकर लौटी तो घर में बोली- पैर में हो रहा दर्द बच्ची ने किसी को नहीं बताई सांप काटने की बात भोपाल के पास कोलार के कजलीखेड़ा की घटना

    नवदुनिया प्रतिनिधि। कोलार के ग्राम कजलीखेड़ा में एक 9 वर्षीय बच्ची की सर्पदंश से मौत हो गई। बच्ची की जान बच जाती, लेकिन वह परिवार को सांप काटने की बात नहीं बता सकी, जिससे उसे सही समय पर उपचार नहीं मिल पाया और रविवार को जेपी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

    मामले की जांच कर रहे एसएसआई सुनील त्रिपाठी ने बताया कि 9 वर्षीय इल्मा खान कजलीखेड़ा में रहती है। शनिवार शाम को वह अपने दोस्तों के साथ घर के पास ही खेल रही थी। तभी उसके पैर में अचानक दर्द शुरू हुआ और वह घर आई। उसने पैर दर्द होने की बात अपने स्वजनों को बताई और सोने चली गई।

    रविवार सुबह अचानक बिगड़ी तबीयत

    रविवार को सुबह उसका दर्द तेज हुआ और तबीयत बिगड़ने लगी। बच्ची के स्वजनों ने पास के ही अस्पताल में ले गए, जहां मालूम हुआ कि बच्ची को सांप ने काटा है। इसके बाद झाड़-फूंक भी करवाया।

    जेपी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

    बच्ची की तबीयत में सुधार न होने पर स्वजनों ने बच्ची को जेपी अस्पताल में दोपहर को भर्ती करवाया। लेकिन कुछ ही देर बाद बच्ची जिंदगी की जंग हार गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है।

    Bhopal News family know after a day Girl bitten by snake innocent died MP news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    India

    एमपी में भाजपा की सभी नियुक्तियां एक साथ: खंडेलवाल का ऐलान

    February 19, 2026
    India

    सीएम यादव ने भोपाल में शुरू किया साइबर रजिस्ट्री सेंटर, एमपी में डिजिटल क्रांति

    February 16, 2026
    Entertainment

    हर्षा रिछारिया का साध्वी से मॉडलिंग लौटना, साधुओं पर गंभीर आरोप

    January 21, 2026
    India

    एमपी पुलिस की सराहनीय कार्रवाई: एक हफ्ते में 45 लापता लोगों को घर वापस पहुंचाया

    January 18, 2026
    India

    मोहन यादव बोले- एमपी पुलिस ने खत्म कीं राष्ट्र-विरोधी शक्तियां

    January 16, 2026
    Madhya Pradesh

    मुरारी चाय वाला… 25,000 रुपए जमा कर खरीदी मोपेड, घर तक लाने में खर्च किए 50 हजार

    October 14, 2024
    -Advertisement-
    © 2026 Indian Samachar. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.