Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अफगानिस्तान की कनाडा पर जीत के साथ ट्रॉट को अलविदा, राशिद भावुक

    February 20, 2026

    ईमान पर दबाव के दौर में रमजान से लें संयम की सीख: हुसैनी

    February 20, 2026

    अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रनों से हराया, नबी के धमाल से चौथी बड़ी जीत

    February 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Indian Samachar
    • World
    • India
      • Chhattisgarh
      • Jharkhand
      • Madhya Pradesh
      • Bihar
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Health
    • Articles
    • Sports
    Indian Samachar
    Home»Madhya Pradesh»इंदौर में वारदात, भानजी से दुष्कर्म करता था मौसा… पुलिस को बताने जा रही थी, तो पत्थर से कुचलकर मार दिया
    Madhya Pradesh

    इंदौर में वारदात, भानजी से दुष्कर्म करता था मौसा… पुलिस को बताने जा रही थी, तो पत्थर से कुचलकर मार दिया

    Indian SamacharBy Indian SamacharJuly 22, 20242 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    मौसा युवती को पुलिस के पास ना जाने का कहते हुए रोकने गया, जब वह नहीं रुकी तो उसे मारने की ठान ली। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    शनिवार रात 12:30 बजे मौसा के घर से गुस्से में निकली थी युवती।सुबह बाणगंगा इलाके में खाली मैदान में मिली थी युवती की लाश।युवती मौसा के पास रहती थी, उसके मां-बाप गुजरात में रहते हैं।

    नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर(Indore Crime News)। इंदौर शहर में बाणगंगा थाना क्षेत्र में रविवार को युवती का शव मिला था। उसकी पत्थर से कुचलकर हत्या की गई थी। पुलिस ने युवती के सगे मौसा और पड़ोसियों को हिरासत में लिया था।

    जांच में पता चला कि मौसा उसके साथ दुष्कर्म करता था। विवाद के बाद वह पुलिस को बताने जा रही थी। उसे रोकने के लिए मौसा ने युवती पर पत्थर से हमला कर उसे मार दिया।

    मौसा के साथ रहती थी युवती

    डीसीपी जोन-3 पंकज पांडेय के मुताबिक, युवती की उम्र 24 साल है। माता-पिता वडोदरा (गुजरात) में रहते हैं। युवती सुखलिया (रेलवे क्रासिंग के पास) एक मल्टी में रहने वाले मौसा के साथ रहती थी। मौसा मिस्त्री है। रविवार सुबह खाली मैदान में अर्धनग्न अवस्था में युवती का शव मिला।

    उसकी पत्थर से कुचलकर हत्या हुई थी। डीसीपी के मुताबिक, युवती नशा करती थी। रहवासियों ने बताया कि रात को विवाद हुआ था।

    पड़ोसी ने भी किया दुष्कर्म

    शनिवार रात करीब 12:30 बजे गुस्से में घर से चली गई थी। पुलिस ने शक के आधार पर मौसा को हिरासत में लिया। पुलिस ने आठ साल की बच्ची से पूछताछ की तो उसने बताया कि रात को विवाद हुआ था। युवती पुलिस को बताने का बोल रही थी। इसके बाद पुलिस ने मौसा से सख्ती से पूछताछ की।

    पड़ोसी द्वारा दुष्कर्म करने की बात भी सामने आ रही है। पुलिस ने उसे भी हिरासत में लिया है।इस बात की आशंका जताई जा रही है कि युवती की नशे की लत की वजह से मौसा ने अपना शिकार बनाया। इसी का फायदा उसके पड़ोसी ने भी उठाया और युवती के साथ दुष्कर्म किया।

    Indore Crime News indore news Madhya Pradesh Misbehave Case in Indore MP news topnews
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    India

    सीएम यादव ने भोपाल में शुरू किया साइबर रजिस्ट्री सेंटर, एमपी में डिजिटल क्रांति

    February 16, 2026
    Sports

    कुक स्ट्रेट फतह करने वाले एशिया के पहले पैरा स्विमर बने एमपी के सतेंद्र लोहिया

    February 12, 2026
    India

    उज्जैन वन मेला: सीएम यादव ने आदिवासी सशक्तीकरण पर जोर दिया

    February 11, 2026
    India

    डबरा मंदिर कलश यात्रा में बुजुर्ग की मौत, प्राण प्रतिष्ठा से पहले हादसा

    February 10, 2026
    India

    पीएम के ‘परीक्षा पे चर्चा’ से बुरहानपुर उर्दू विद्यालय में उत्साह

    February 6, 2026
    India

    मध्य प्रदेश शहडोल: स्वनिधि योजना से व्यापारियों को मिले ऋण-कार्ड, मोदी का गुणगान

    January 23, 2026
    -Advertisement-
    © 2026 Indian Samachar. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.