Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची सहित 13 जिलों में 24 को हल्की बारिश, जानें तापमान अपडेट

    February 19, 2026

    एआई समिट 2026: भारत में ट्रैक्टर से हॉस्पिटल तक कृत्रिम बुद्धि की धूम

    February 19, 2026

    वीरेंद्र सचदेवा: SIR से दिल्ली की मतदाता सूची से अवैध नाम हटेंगे

    February 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Indian Samachar
    • World
    • India
      • Chhattisgarh
      • Jharkhand
      • Madhya Pradesh
      • Bihar
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Health
    • Articles
    • Sports
    Indian Samachar
    Home»Madhya Pradesh»मध्य प्रदेश के जबलपुर में रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव से औद्योगिक निवेश की गति बढ़ेगी, होंगे करोड़ों रुपये के करार
    Madhya Pradesh

    मध्य प्रदेश के जबलपुर में रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव से औद्योगिक निवेश की गति बढ़ेगी, होंगे करोड़ों रुपये के करार

    Indian SamacharBy Indian SamacharJuly 20, 20242 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    रीजनल इंडस्ट्रीज कान्क्लेव का दीप जलाकर शुभारंभ करते मुख्‍यमंत्री।

    HighLights

    रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव में रक्षा, कृषि व खाद्य प्रसंस्करण, वस्त्र व पर्यटन क्षेत्र पर जोर। मप्र की निवेश क्षमता से रूबरू होंगे 3500 से अधिक निवेशक, समतापूर्ण विकास को बढ़ावा।देश-विदेश के उद्योगपति व नामी कंपनियों के सीईओ-निदेशक रखेंगे एमपी में निवेश के प्रस्ताव।

    नईदुनिया, जबलपुर (Jabalpur Industry Conclave) । महाकौशल अंचल में औद्योगिक विकास की गति बढ़ाने शनिवार को जबलपुर रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव का दीप जलाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुभारंभ किया। आयोजन में देश के प्रमुख औद्योगिक घरानों और नामी कंपनियों के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। ब्रिटेन, ताइवान सहित पांच देशों से आ रहे प्रतिनिधि भी कान्क्लेव में मौजूद हैं। कान्क्लेव में जबलपुर और आसपास के क्षेत्र में औद्योगिक निवेश को लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर करने से करोड़ों रुपये के औद्योगिक करार की संभावना है।

    श्रमिकों और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

    मध्य प्रदेश के जबलपुर में आपका स्‍वागत है…देखें इसके दिल में क्‍या है#MadhyaPradesh #Jabalpur #RegionalIndustryConclave #Naidunia pic.twitter.com/4PRxJQ9DLE

    — NaiDunia (@Nai_Dunia) July 20, 2024

    महाकौशल अंचल खनिज और वन संपदा से समृद्ध है। कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के लिए अनुकूल है। रक्षा उत्पाद के निर्माण में प्रगतिशील है। वस्त्र एवं पर्यटन उद्योग को लेकर भी अंचल में अपार संभावनाएं है। इन समस्त क्षेत्रों में निवेश से औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। बड़े निवेशकों के आगमन से समूचे महाकौशल में समृद्धि के द्वार खुलेंगे।

    श्रमिकों और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर। अंचल का आर्थिक विकास। प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक-विकसित क्षेत्र के रूप में नगर और अंचल नई पहचान। मुख्यमंत्री 60 से अधिक इकाईयों का वर्चुअली उद्घाटन कर उद्योगपतियों से चर्चा भी। प्रमुख विदेशी प्रतिनिधियों सहित उद्योग जगत की 3500 से अधिक प्रमुख हस्तियां शामिल।

    नेताजी सुभाष चंद्र बोस सांस्कृतिक और सूचना केंद्र का उद्घाटन

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 80 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित नेताजी सुभाष चंद्र बोस सांस्कृतिक और सूचना केंद्र का उद्घाटन के साथ क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलन का भी शुभारंभ किया। सम्मेलन में प्रमुख उद्योगपतियों, विभिन्न उद्योग संघों के प्रतिनिधियों और प्रमुख विदेशी प्रतिनिधियों सहित उद्योग जगत की 3500 से अधिक प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं। रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव में शामिल होने वाली हस्तियों में बैद्यनाथ समूह, आईटीसी, वोल्वो आयशर, बेस्ट कार्प, एसआरएफ एवं दावत समूह जैसे प्रमुख औद्योगिक समूह भाग ले रहे।

    cm mohan yadav jabalpur news mp business subsidy MP news subsidy on business in mp topnews
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    India

    सीएम यादव ने किया एमपी साइबर रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ

    February 16, 2026
    India

    एमपी में धान खरीद पर रिकॉर्ड खर्च, किसानों को 11 हजार करोड़ ट्रांसफर

    February 4, 2026
    News

    मध्य प्रदेश: जबलपुर में कार ने कुचले मजदूर, 5 की दर्दनाक मौत

    January 19, 2026
    India

    एमपी पुलिस की सराहनीय कार्रवाई: एक हफ्ते में 45 लापता लोगों को घर वापस पहुंचाया

    January 18, 2026
    India

    दूषित पानी से इंदौर में हाहाकार, सीएम पर चतुर्वेदी का तंज

    January 17, 2026
    India

    केंद्र की योजनाओं में 97% सफल, मध्य प्रदेश नंबर वन: मोहन यादव

    January 14, 2026
    -Advertisement-
    © 2026 Indian Samachar. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.