Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    संजय कृष्णमूर्ति की 68 रनों की पारी, यूएसए की नामीबिया पर 31 रन से जीत

    February 15, 2026

    लोजपा का हंगामा: पासवान पर ‘बेचारा’ वाले बयान पर तेजस्वी पुतला जलाया

    February 15, 2026

    नीट छात्रा मौत मामला: सीबीआई गांव पहुंची, पड़ोसियों से पूछताछ

    February 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Indian Samachar
    • World
    • India
      • Chhattisgarh
      • Jharkhand
      • Madhya Pradesh
      • Bihar
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Health
    • Articles
    • Sports
    Indian Samachar
    Home»Madhya Pradesh»MP News: भोपाल में चौथी मंजिल से गिरा चार साल का मासूम, स्कूल बैग ने बचा ली जान
    Madhya Pradesh

    MP News: भोपाल में चौथी मंजिल से गिरा चार साल का मासूम, स्कूल बैग ने बचा ली जान

    Indian SamacharBy Indian SamacharJuly 20, 20243 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    छत से गिरा बालक (इनसेट- अस्पताल में मासूम)

    HighLights

    पीठ पर टंगा था स्कूल बैग, बालकनी से झांकते वक्त संतुलन बिगड़ने से नीचे गिरा।40 फीट ऊंचाई से गिरने के बावजूद बच्चे को किसी तरह की चोट नहीं लगीबच्चे की मां वल्लभ भवन में कर्मचारी है, पिता छिंदवाड़ा में नौकरी करते हैं।

    नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। जाको राखे साईयां, मार सके ना कोय…कुछ ऐसा ही हुआ एक चार साल के मासूम के साथ। चौथी मंजिल की बालकनी से झांकने के दौरान वह सीधे जमीन पर आ गिरा, लेकिन उसे कुछ नहीं हुआ। इसे चमत्कार ही कहा जाएगा कि करीब 40 फीट की ऊंचाई से गिरने के दौरान गति और दिशा का ऐसा संयोजन बैठा कि पहले जमीन पर स्कूल बैग गिरा, फिर उस पर बच्चा। इससे इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद भी उसकी जान बच गई।

    सरस्वती नगर के ईडब्ल्यूएस में क्रांति भारती अपने दो बच्चों के साथ रहती हैं। क्रांति वल्लभ भवन में ग्रेड तीन कर्मचारी हैं, जबकि उनके पति छिंदवाड़ा में काम करते हैं। नौकरी के चलते क्रांति के दोनों बच्चे दिन में स्कूल से आने के बाद कुछ देर घर में अकेले होते हैं। बड़ी बेटी कुहू दोपहर दो बजे स्कूल से घर आती है, जबकि बेटा सूर्यांश एक बजे घर आ जाता है।

    झांकते वक्त नीचे गिरा

    एक से दो बजे के बीच बालक को घर में अकेला रहना पड़ता है। इसी क्रम में शुक्रवार को सूर्यांश एक बजे स्कूल से अपने घर पहुंचा, लेकिन वह कमरे में जाने के बजाय बालकानी की ओर चला गया। बालकनी की रैलिंग ऊंची होने के चलते सूर्यांश कुर्सी लगाकर नीचे झांकने लगा। नीचे झांकते समय संतुलन बिगड़ने से वह चौथी मंजिल से नीचे सड़क पर गिर गया। किसी के गिरने की आवास सुन पड़ोसी बाहर निकलकर आए तो देखा कि बालक सकुशल है।

    जिसने भी सुना, रह गया हैरान

    पड़ोसियों ने तुरंत क्रांति को फोन कर सूचना दी। क्रांति ने घर पहुंचकर सूर्यांश को अस्पताल पहुंचाया, ताकि पता चल सके कि कहीं उसे अंदरूनी चोट तो नहीं है। दोपहर में प्राथमिक परीक्षण के बाद क्रांति बच्चे को लेकर घर आ गई, लेकिन शाम तक जैसे-जैसे रिश्तेदारों को इसकी जानकारी लगी, वे उसे देखने पहुंचने लगे। बच्चे को देखकर कई लोग तो मानने को तैयार नहीं थे कि वह इतनी ऊंचाई से गिरा और चोट नहीं लगी।

    बालक पूर्णत: स्वस्थ

    स्वजन शाम को सूर्यांश को लेकर फिर निजी अस्पताल पहुंचे और विशेषज्ञों को दिखाया। सीटी स्कैन और अन्य जांचें कराई गईं, लेकिन किसी तरह के अंदरूनी चोट का भी पता नहीं चला। सभी जांचों के बाद पाया गया कि बच्चा पूर्ण रूप से स्वस्थ है। यह माता-पिता के लिए सुखद बात है, परंतु सभी के मन में अब भी कौतूहल बना हुआ है कि आखिर कैसे एक स्कूल बैग ने बच्चे की जान बचा ली।

    इसमें विज्ञान के किसी नियम को सीधे तौर पर लागू होना नहीं माना जा सकता। यह विज्ञान से ज्यादा भगवान का चमत्कार है। जो जितनी ऊंचाई से गिरता है, उसका मोमेंटम उतना अधिक हो जाता है। बच्चा किस एंगल से गिरा, कैसे गिरा और इस दौरान बैग किस तरह नीचे आया, यह संयोग ही है, जिसने बच्चे की जान बच गई। – यशपाल सिंह, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त गणित शिक्षक

    Bhopal Latest News Bhopal News Bhopal News in Hindi Bhopal Samachar Boy fell from fourth floor Boy fell on road Madhya Pradesh News MP News in Hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    India

    लाडली बहना योजना: एमपी सीएम ने 1.25 करोड़ महिलाओं को दी सौगात

    February 14, 2026
    India

    रायसेन: सोमेश्वर धाम मुक्ति मोर्चा का हल्लाबोल, रोजाना दर्शन की मांग

    February 14, 2026
    India

    भागीरथपुरा कांड: इंदौर में दूषित जल से 35वीं मौत

    February 10, 2026
    India

    मोहन नागर को पद्मश्री: परिवारिक मूल्यों से पर्यावरण सेवा

    January 25, 2026
    India

    कैलाश चंद्र पंत को पद्मश्री: साहित्य और समाज सेवा का पुरस्कार

    January 25, 2026
    India

    पद्मश्री भगवानदास रैकवार: सागर के अखाड़ा संरक्षक की शानदार उपलब्धि

    January 25, 2026
    -Advertisement-
    © 2026 Indian Samachar. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.