झारखंड की सियासत में भूचाल आ गया है। दावा किया जा रहा है कि राज्य कोष से 10,000 करोड़ रुपये गायब हो गए हैं। विपक्ष नेता बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को एक्स पर सरकार के खिलाफ तीखे सवाल उठाए।
विभागों ने वित्त मंत्री के बार-बार हिसाब मांगने पर भी टरकाया। बैठक के आदेश के बावजूद कोई मीटिंग नहीं हुई, जवाब का अता-पता नहीं।
खजाने से पैसे निकल रहे हैं, लेकिन खर्च का ब्योरा गायब। मरांडी का मानना है कि यह मंत्री के निर्देशों की उपेक्षा उच्च स्तर पर चुप्पी का सबूत है।
कांग्रेस मंत्रियों को लाचार बना दिया गया, विभागीय निर्णय लेने की ताकत छीन ली गई- ऐसा आरोप लगाया मरांडी ने।
राष्ट्रीय चर्चा का विषय बने इस मामले में मुख्य सचिव की फाइल लटकाने की कार्रवाई और सरकारी खामोशी शक को गहरा रही है।
मरांडी ने कहा कि वे जनता के सामने सच्चाई लाएंगे, सक्षम एजेंसियों से जांच करवाएंगे और दोषियों को सजा दिलाने के लिए डटकर लड़ेंगे।