जारी प्रखंड के गोविंदपुर गांव में पिछले तीन महीनों से बिजली गुल होने के कारण ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण गांव में अंधेरा पसरा हुआ है। तीन महीने पहले आकाशीय बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर खराब हो गया था, जिसकी मरम्मत नहीं की गई है। विभाग को कई बार सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। बिजली न होने से बच्चों को मोमबत्ती जलाकर पढ़ाई करनी पड़ रही है और शाम ढलते ही घरों में अंधेरा छा जाता है। बरसात के मौसम में सांप और बिच्छू का खतरा भी बढ़ गया है, जिससे ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की गुहार लगाई है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.