गुमला जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। मारे गए नक्सलियों की पहचान लालू लोहार, छोटू उरांव और सुजीत उरांव के रूप में हुई है। इनमें से लालू लोहार और छोटू उरांव पर झारखंड सरकार ने 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि झारखंड जन मुक्ति परिषद (JJMP) के नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं, जिसके बाद पुलिस और जगुआर की टीम ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक हरीश बिन जमा ने बताया कि क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.