गुमला जिले के जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। मारे गए नक्सलियों में प्रतिबंधित संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद (JJMP) के सदस्य शामिल थे, जो किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। पुलिस और झारखंड जगुआर की टीम ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया, जिसके बाद मुठभेड़ हुई। मारे गए नक्सलियों में दो सब-जोनल कमांडर लालू लोहार और छोटू उरांव शामिल थे, जिन पर 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। तीसरे नक्सली सुजीत उरांव की भी मौत हुई। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से हथियार बरामद किए गए हैं, जिनमें एक AK-47 राइफल भी शामिल है। गुमला के पुलिस अधीक्षक हरीश बिन जमा ने बताया कि यह अभियान उनके नेतृत्व में चलाया गया था और इलाके में तलाशी अभियान अभी भी जारी है। मारे गए नक्सली लालू लोहार लोहरदगा का, छोटू उरांव लातेहार का और सुजीत उरांव भी लोहरदगा का रहने वाला था। इन सभी पर झारखंड के विभिन्न जिलों में कई आपराधिक मामले दर्ज थे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.