तपकरा थाना क्षेत्र के कुमांग गांव में शनिवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिसमें लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही नाबालिग लड़की सरस्वती कुमारी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी प्रेमचंद साहू को गिरफ्तार कर लिया। तोरपा थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस निरीक्षक और थाना प्रभारियों ने इस गिरफ्तारी की जानकारी दी। प्रेमचंद साहू रांची जिले के लापुंग थाना क्षेत्र के मलगो गांव का निवासी है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर उसे तोरपा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, जब वह भागने की फिराक में था। पूछताछ के दौरान, प्रेमचंद ने सरस्वती कुमारी की हत्या करने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू, मोटरसाइकिल और अन्य सामान बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। तपकरा थाना प्रभारी ने उन खबरों को खारिज किया जिनमें कहा गया था कि आरोपी पुलिस हिरासत से भागा था।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.