घटना पूर्वी सिंहभूम की डिमना झील की है, जहाँ बुधवार को गिरिडीह के रहने वाले 21 वर्षीय कृष्णा राणा की डूबने से मौत हो गई। कृष्णा अपने नौ दोस्तों के साथ घूमने गया था। सभी दोस्त मिलकर झील में नहाने गए, तभी यह हादसा हुआ। नहाते समय कृष्णा गहरे पानी में डूबने लगा और समय पर सहायता न मिलने के कारण उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी दोस्त कारपेंटर का काम करते हैं और डिमना झील घूमने आए थे। छह दोस्त पानी में उतरे थे और कृष्णा सबसे बाद में। जब वह पानी में उतरा तो अचानक डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस समय पर नहीं पहुंची। पुलिस ने बचाव कार्य शुरू करने के बजाय पूछताछ की। बाद में, मछुआरों ने युवक के शव को पानी से बाहर निकाला। स्थानीय निवासियों के अनुसार, डिमना झील में डूबने की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। झील में सुरक्षा के कोई उपाय नहीं हैं, जैसे लाइफगार्ड और चेतावनी बोर्ड। हर घटना के बाद केवल दिखावा किया जाता है, जबकि ज़रूरी है कि सुरक्षा के ठोस इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.