पलामू जिले में एक करोड़ रुपये की हथिनी चोरी हो गई है। महावत हथिनी को लेकर भाग गया है। हथिनी में चिप लगे होने के कारण वन विभाग और पुलिस की टीम उसकी तलाश कर रही है। मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश के नरेंद्र कुमार शुक्ला ने मेदिनीनगर सदर थाना में मामला दर्ज कराया है। नरेंद्र ने बताया कि जयमति नामक हथिनी उन्हें संगम लाल से मिली थी। वह हथिनी को झारखंड लाए, क्योंकि उनके गांव में उसके लिए भोजन की व्यवस्था नहीं थी। हथिनी की देखभाल मुन्ना पांडेय और मुन्ना पाठक को सौंपी गई थी। उनकी दोस्ती एक अन्य हाथी के मालिक ताड़केश्वर नाथ से हुई। दोनों हाथिनी को लेकर पलामू के जोरकट इलाके में गए थे। 11 अगस्त को पलामू पहुंचे नरेंद्र ने बताया कि 13 अगस्त को हथिनी और महावत दोनों गायब थे। काफी खोजबीन के बाद भी हथिनी का पता नहीं चला। पुलिस के अनुसार, हथिनी की कीमत एक करोड़ रुपये है। जांच जारी है और एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वन विभाग चिप के माध्यम से हथिनी का पता लगाने की कोशिश कर रहा है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.