झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को धमकी देने के मामले में पुलिस ने वाराणसी से एक मेडिकल छात्र, जयंत कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को सारनाथ थाना क्षेत्र से पकड़ा गया और धमकी देने के लिए इस्तेमाल किया गया मोबाइल भी जब्त कर लिया गया। यह युवक एमबीबीएस का छात्र है। स्वास्थ्य मंत्री को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद बोकारो में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। जांच में सामने आया कि आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस की मदद से उसे उस समय गिरफ्तार किया जब वह गाजीपुर की ओर भागने की कोशिश कर रहा था। जयंत कुमार एमबीबीएस पास है और मेडिकल में मास्टर डिग्री की तैयारी कर रहा था।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.