रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से शुक्रवार को झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के सदस्यों ने मुलाकात की। उन्होंने रांची के मोरहाबादी मैदान में 9 से 13 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले दीपावली मेले में सपरिवार शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री और विधायक को आमंत्रित किया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को पांच दिनों तक चलने वाले दीपावली मेले के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी भी दी। जेसोवा के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को सामाजिक कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों, कार्यक्रमों और गतिविधियों के बारे में भी बताया। जेसोवा की अध्यक्ष प्रीति कुमारी, सचिव मनु झा, कोषाध्यक्ष शिवानी सिंह, कार्यकारिणी समिति सदस्य रंजना कुमार और ज्योति मंजू इस मुलाकात में शामिल थे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.