लोहरदगा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर लाश को घर के कमरे में ही दफना दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि वह कई दिनों तक उसी कमरे में सोता रहा। मामला तब सामने आया जब घर से दुर्गंध आने लगी। पुलिस ने आरोपी पति रघु उरांव को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच फुटबॉल मैच के दौरान हुए मामूली विवाद के बाद यह हत्या हुई। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.