झारखंड पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात अपराधी मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा को अजरबैजान से गिरफ्तार किया है। उस पर 40 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें हत्या, रंगदारी और धमकी जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। झारखंड एटीएस की टीम ने अज़रबैजान सरकार के सहयोग से मयंक सिंह को गिरफ़्तार किया और उसे झारखंड लाया गया। मयंक सिंह लॉरेंस बिश्नोई गैंग और अमन साहू गिरोह से भी जुड़ा हुआ था। वह विदेश में रहकर अपने गिरोह के सदस्यों के ज़रिए झारखंड में कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिलवा रहा था। झारखंड एटीएस एसपी ऋषभ झा ने बताया कि मयंक सिंह को रामगढ़ की अदालत में पेश किया जाएगा और पुलिस हिरासत की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि विदेश में मौजूद अन्य अपराधियों को भी जल्द ही वापस लाया जाएगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.