रांची: झारखंड में साइबर अपराधी किसानों को निशाना बना रहे हैं। वे कृषि मंत्री के सचिव बनकर किसानों से पैसे की मांग कर रहे हैं। जिला गव्य विकास विभाग ने इस संबंध में सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। ठगों ने किसानों को फोन करके बताया कि उनकी योजनाएं स्वीकृत हो गई हैं और इसके लिए उन्हें पहले पैसे जमा करने होंगे। विभाग ने किसानों को साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहने की सलाह दी है। जिला गव्य विकास पदाधिकारी राज नारायण सास्वत ने बताया कि धोखेबाजों ने 7063219301 और 9038197598 नंबरों का इस्तेमाल किया और खुद को कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का सचिव मनोरंजन कुमार बताया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.