झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने इसे हिमालय के स्खलन जैसा बताया। भट्टाचार्य ने कहा कि गुरुजी भले ही अब नहीं रहे, लेकिन उनकी विचारधारा हमेशा जीवित रहेगी। उनकी शिक्षाएं और विचार हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे। उन्होंने हमेशा सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी और कभी हार नहीं मानी। उनके प्रयासों से समाज के कमजोर वर्ग के लोग अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हुए। भट्टाचार्य ने गुरुजी के संघर्ष को याद करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा, संघर्ष और सम्मानजनक जीवन का मार्ग दिखाया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.