खूंटी, झारखंड में एक हृदय विदारक घटना में दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। यह घटना रनिया थाना क्षेत्र के बघिया आरसी टोली में रविवार शाम करीब 5 बजे हुई। मरने वालों की पहचान 10 वर्षीय आशीष केरकेट्टा और 9 वर्षीय बिल्फ्रेड मड़की के रूप में हुई है। बच्चों के घर वापस न आने पर परिवारों ने रात भर खोजबीन की, लेकिन वे नहीं मिले। सोमवार की सुबह, एक ग्रामीण ने तालाब में शवों को देखा और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। रनिया पुलिस ने गांव पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेज दिया। परिवार गहरे दुख में हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.