झारखंड की कृषि, पशुपालन और सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने शुक्रवार को नेपाल हाउस में स्थित विभागीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण से कार्यालयों में हड़कंप मच गया। मंत्री तिर्की ने कृषि, पशुपालन और सहकारिता विभागों के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी और अधिकारी अनुपस्थित पाए गए, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें शोकॉज नोटिस जारी करने का निर्णय लिया गया। मंत्री ने कार्यस्थल पर समयबद्धता और बेहतर कार्य संस्कृति पर जोर दिया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.