रांची के मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलों के लिए मौसम संबंधी चेतावनी जारी की है। 28 जून को 13 जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना के कारण येलो अलर्ट घोषित किया गया है। अलर्ट वाले जिलों में रांची, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, कोडरमा, चतरा, बोकारो, सरायकेला-खरसावां और बोकारो शामिल हैं। 29 जून के लिए चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, रांची और गुमला में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, गढ़वा, पलामू, बोकारो, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में आंधी-तूफान की चेतावनी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 30 जून को नौ जिलों और 1 जुलाई को पांच जिलों में अच्छी बारिश की संभावना जताई है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.