दिल्ली से रांची जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को सोमवार को तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली वापस लौटना पड़ा। फ्लाइट संख्या AI 9695 ने दिल्ली से शाम 4:25 बजे उड़ान भरी थी और शाम 6:20 बजे रांची में उतरने की उम्मीद थी। लेकिन उड़ान भरने के बाद विमान में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण उसे वापस लौटना पड़ा। एयरपोर्ट अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि की है, लेकिन खराबी के सटीक कारण के बारे में जानकारी नहीं दी है। इससे पहले भी एयर इंडिया की कई फ्लाइट्स में तकनीकी समस्याएं आई हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.