Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कानपुर में फ्रांस के सहयोग से एयरोनॉटिक्स ट्रेनिंग सेंटर: मोदी का बड़ा एलान

    February 19, 2026

    पंजाब पुलिस का ड्रग्स पर प्रहार: 50 हज़ार गिरफ्तारियां, जालंधर में नया एएनटीएफ केंद्र

    February 19, 2026

    बांग्लादेश: तारिक रहमान का पहला ऐलान, कानून-व्यवस्था पर जोर, अल्पसंख्यक सुरक्षित

    February 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Indian Samachar
    • World
    • India
      • Chhattisgarh
      • Jharkhand
      • Madhya Pradesh
      • Bihar
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Health
    • Articles
    • Sports
    Indian Samachar
    Home»Jharkhand»मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों एवं परिदृश्य के मद्देनजर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की
    Jharkhand

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों एवं परिदृश्य के मद्देनजर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की

    Indian SamacharBy Indian SamacharMay 10, 20253 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों एवं परिदृश्य के मद्देनजर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। देशभर में सुरक्षा हालातों को देखते हुए झारखंड में एक-एक जनमानस की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जरूरी नागरिक सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर विशेष फोकस रखें तथा एक बेहतर कार्ययोजना बनाकर राज्यवासियों की सुरक्षा से संबंधित सभी प्रकार के एहतियाती कदम शीघ्र उठाएं जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राज्य में आमजनों के बीच कोई पैनिक स्थिति उत्पन्न न हो ,यह सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अफवाहों पर हर हाल में रोक लगाई जाए। वैसे असामाजिक तत्व जो झूठी और भ्रामक संदेश प्रेषित कर माहौल खराब करने का कार्य करते हैं ,उनके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। राष्ट्र विरोधी गतिविधियों तथा सोशल साइट्स पर गलत संदेशों का आदान-प्रदान करने वालों की पहचान कर उनपर कानूनी कार्रवाई करें।

    सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स से कार्य लें, आवश्यकता अनुसार इनकी संख्या बढ़ाएं

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स को एक्टिव करें तथा आवश्यकता के अनुरूप सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स की संख्या बढ़ाएं। सिविल डिफेंस के क्षेत्र में कार्य करने वाले संस्थानों से समन्वय स्थापित कर बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के लिए कार्ययोजना बनाएं। उन्होंने कहा कि सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स को त्वरित राहत, बचाव कार्य, जनजागरूकता और सामुदायिक क्षमता निर्माण जैसे विषयों पर विशेष प्रशिक्षण दी जाए।

    सभी जिलों में कंट्रोल रूम एक्टिव करें

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष के साथ-साथ जिला स्तर के कंट्रोल रूम को एक्टिव करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राज्य के भीतर सभी छोटे-बड़े पी एस यू (सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम) के सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी अस्पताल के रूफटॉप पर मेडिकल साइन बोर्ड लगाए जाएं।

    बैठक में ये निर्देश रहे महत्वपूर्ण..

    ▪️एम एच ए का निर्देश है कि सिविल डिफेंस रूल्स के अंतर्गत इमर्जेंसी प्रोविजंस का इस्तेमाल करें। खासकर कोई खरीदारी में टेंडर प्रक्रिया छोड़कर।
    ▪️ मॉक ड्रिल की संख्या बढ़ा दी जाए।
    ▪️ एसेंशियल सर्विस को मेंटेन करने के लिए तैयारी की जाए।
    ▪️ एसेंशियल कमोडिटीज पर खास ध्यान रखा जाए। होर्डिंग बिल्कुल नहीं हो।
    ▪️ अस्पताल को तैयार रखा जाए।
    ▪️ महत्वपूर्ण ठिकाने जैसे डैम, प्लांट, UCIL, बिजली घर, IOC, आदि के सुरक्षा पर खास ध्यान दिया जाय।
    ▪️ एन जी ओ तथा अन्य सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स से संपर्क कर उन्हें तैयार कराया जाए।
    ▪️ जिला में फायर स्टेशन की तैयारी कर ली जाए।
    ▪️ मोबाइल फेल करने पर पी.ए. सिस्टम तैयार कर ली जाए।

    बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी, अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, अपर मुख्य सचिव श्री अजय कुमार सिंह, प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल, डीजीपी श्री अनुराग गुप्ता, सचिव श्रीमती पूजा सिंघल, सचिव श्री राजेश शर्मा, सचिव श्रीमती विप्रा भाल, विशेष सचिव आईपीआरडी श्री राजीव लोचन बक्शी, आईजी ऑपरेशन श्री ए०वी० होमकर, आईजी स्पेशल ब्रांच श्री प्रभात कुमार, एसपी एटीएस श्री ऋषभ झा, एसपी अभियान श्री अमित रेणु, कमांडेंट जैप -1 श्री राकेश रंजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Jharkhand

    राज्य विकास के लिए केंद्र निभाए बड़ा भाई का रोल: झारखंड सीएम

    February 18, 2026
    Jharkhand

    वाघेला ने हेमंत सोरेन को भेंट की शिबू सोरेन वाली पुरानी तस्वीर

    February 18, 2026
    Jharkhand

    राज्यपाल गंगवार का अभिभाषण: झारखंड के लिए विकास-सुरक्षा रोडमैप

    February 18, 2026
    Jharkhand

    18 फरवरी से झारखंड बजट सत्र, सर्वदलीय बैठक में व्यवस्थित संचालन पर एकमत

    February 17, 2026
    Jharkhand

    रांची : बोर्ड एग्जाम के मद्देनजर ट्रैफिक नियम कड़े, 8 AM से पुलिसकर्मी तैनात

    February 17, 2026
    Jharkhand

    टाटानगर-कटिहार होली स्पेशल: पांच ट्रिप की योजना, समय सारिणी जारी

    February 17, 2026
    -Advertisement-
    © 2026 Indian Samachar. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.