Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कानपुर में फ्रांस के सहयोग से एयरोनॉटिक्स ट्रेनिंग सेंटर: मोदी का बड़ा एलान

    February 19, 2026

    पंजाब पुलिस का ड्रग्स पर प्रहार: 50 हज़ार गिरफ्तारियां, जालंधर में नया एएनटीएफ केंद्र

    February 19, 2026

    बांग्लादेश: तारिक रहमान का पहला ऐलान, कानून-व्यवस्था पर जोर, अल्पसंख्यक सुरक्षित

    February 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Indian Samachar
    • World
    • India
      • Chhattisgarh
      • Jharkhand
      • Madhya Pradesh
      • Bihar
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Health
    • Articles
    • Sports
    Indian Samachar
    Home»Jharkhand»मुख्यमंत्री ने कहा- बाल अधिकारों के संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास के लिए यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार
    Jharkhand

    मुख्यमंत्री ने कहा- बाल अधिकारों के संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास के लिए यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार

    Indian SamacharBy Indian SamacharMay 14, 20252 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में यूनिसेफ की भारत मे प्रतिनिधि सुश्री सिन्थिया मेककेफरी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने झारखंड में बच्चों के समग्र विकास के लिए यूनिसेफ द्वारा संचालित योजनाओं, कार्यों एवं गतिविधियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने बाल अधिकारों के संरक्षण, शिक्षा ,स्वास्थ्य और उनके व्यक्तित्व के विकास के लिए बेहतर माहौल बनाने हेतु राज्य सरकार के संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की इच्छा व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने यूनिसेफ के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

    हर क्षेत्र में बच्चों को आगे बढ़ने का किया जा रहा प्रयास

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार बच्चों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हमारे राज्य के बच्चे हर क्षेत्र में कैसे आगे बढ़ें, इसके लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। जब तक बच्चे स्वस्थ और सुरक्षित नहीं रहेंगे, तब तक उनके विकास की बात नहीं हो सकती है। यही वजह है कि हमारी सरकार बच्चों में कुपोषण और कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए हर स्तर पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा, कि बच्चों के समग्र विकास के लिए यूनिसेफ को सरकार की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा। सभी के सहयोग से इस राज्य के बच्चों को बेहतर जीवन देने का प्रयास किया जाएगा।इस मौके पर यूनिसेफ, झारखंड की प्रमुख श्रीमती कननिका मित्रा और कम्युनिकेशन स्पेशलिस्ट श्रीमती आस्था अलंग भी मौजूद थीं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Jharkhand

    राज्य विकास के लिए केंद्र निभाए बड़ा भाई का रोल: झारखंड सीएम

    February 18, 2026
    Jharkhand

    वाघेला ने हेमंत सोरेन को भेंट की शिबू सोरेन वाली पुरानी तस्वीर

    February 18, 2026
    Jharkhand

    राज्यपाल गंगवार का अभिभाषण: झारखंड के लिए विकास-सुरक्षा रोडमैप

    February 18, 2026
    Jharkhand

    18 फरवरी से झारखंड बजट सत्र, सर्वदलीय बैठक में व्यवस्थित संचालन पर एकमत

    February 17, 2026
    Jharkhand

    रांची : बोर्ड एग्जाम के मद्देनजर ट्रैफिक नियम कड़े, 8 AM से पुलिसकर्मी तैनात

    February 17, 2026
    Jharkhand

    टाटानगर-कटिहार होली स्पेशल: पांच ट्रिप की योजना, समय सारिणी जारी

    February 17, 2026
    -Advertisement-
    © 2026 Indian Samachar. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.