Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    निसांका का धमाकेदार शतक, श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर सुपर-8 में जगह पक्की

    February 16, 2026

    रवि उदयवार: मुंबई अब सिनेमा के लिए बासी हो गई

    February 16, 2026

    भिवाड़ी फैक्ट्री आग: भजनलाल शर्मा ने की मृतकों के परिजनों को 3 लाख की मदद

    February 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Indian Samachar
    • World
    • India
      • Chhattisgarh
      • Jharkhand
      • Madhya Pradesh
      • Bihar
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Health
    • Articles
    • Sports
    Indian Samachar
    Home»Jharkhand»बिरहोर समुदाय की दो लड़कियों ने रचा कीर्तिमान,मैट्रिक की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण कर राज्य के लिए बनी प्रेरणा
    Jharkhand

    बिरहोर समुदाय की दो लड़कियों ने रचा कीर्तिमान,मैट्रिक की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण कर राज्य के लिए बनी प्रेरणा

    Indian SamacharBy Indian SamacharMay 29, 20252 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    हजारीबाग। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार के नतीजों सफलता के कई रिकॉर्ड बनाए हैं, लेकिन इन सब से इतर इस बार के परिणामो ने उम्मीद,संघर्ष और बदलाव की नई कहानी लिखी है। हम बात कर रहे है बिरहोर जनजाति की दो बेटियों की जिसने मैट्रिक की परीक्षा पास कर इतिहास रचा है।

    वहीं जिले के चौपारण प्रखंड के वन क्षेत्र में बसा एक छोटा सा गांव जमुनियातरी गुरुवार को खुशी से झूम रहा है। इस गांव से ताल्लुक रखने वाली आदिम जनजाति बिरहोर समुदाय की दो बेटियों – किरण कुमारी (पिता- रोहन बिरहोर) और चानवा कुमारी (पिता- विष्णु बिरहोर) ने वो कर दिखाया है जो पहले कभी नहीं हुआ।

    किरण कुमारी ने 409 अंक (करीब 80प्रतिशत) और चानवा ने 332 अंक (करीब 66प्रतिशत) लाकर न सिर्फ प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की,बल्कि अपने समुदाय के लिए एक उम्मीदों का मार्ग प्रशस्त किया है।

    किरण कुमारी और चानवा दोनों छात्राएं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय चौपारण में पढ़ाई की है,यह विद्यालय उनके लिए महज शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि सपनों की बुनियाद थी,जो उन्हें अंधकार से उजाले की ओर ले गया। किरण और चानवा अब सिर्फ दो नाम नहीं रह गए हैं, बल्कि आदिम बिरहोर समुदाय के जैसे अन्य पिछड़े समाज के लोगों और लड़कियों के लिए प्रेरणा बन गई हैं। इन्हें देखकर अब वे बच्चे भी आगे पढ़ाई करने का संकल्प लेंगे। किरण और चानवा के मैट्रिक पास करने पर उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने दोनों बच्चियों को बधाई और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि वे दोनों अपने समाज में बदलाव की अग्रदूत बनेंगी।

    Birhor community created record exam first division girls inspiration Matriculation passed state उत्तीर्ण परीक्षा प्रथम श्रेणी प्रेरणा बिरहोर मैट्रिक रचा कीर्तिमान राज्य लड़कियों समुदाय
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Jharkhand

    शिवरात्रि मेले पर संकट: गोलगप्पा से 20 बच्चों कोविड जैसी बीमारी

    February 16, 2026
    Jharkhand

    विजय महतो का शव सऊदी से लौटा, मुआवजे की गारंटी न मिलने पर परिवार ने मना किया

    February 16, 2026
    Jharkhand

    मौसम का यू-टर्न: दिल्ली में 18 को बारिश, राजस्थान गर्म

    February 16, 2026
    Jharkhand

    झारखंड दुमका हादसा: दुष्कर्म रोकने पर मां-बेटी की बेरहमी से हत्या

    February 14, 2026
    Jharkhand

    राजकीय इटखोरी महोत्सव: सीएम हेमंत सोरेन को आमंत्रित किया गया

    February 14, 2026
    Jharkhand

    कोई नहीं मिटा सकता हिंदुत्व: पाकुड़ में विशाल हिंदू मेला

    February 14, 2026
    -Advertisement-
    © 2026 Indian Samachar. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.