Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    राजपाल यादव जेल से बाहर: कोर्ट के आदेश का पालन करूंगा, फैंस का आभार

    February 18, 2026

    अदाणी विद्या मंदिर सरगुजा: स्वच्छता-पर्यावरण में जिला टॉप

    February 18, 2026

    चीन में बसंत यात्रा पीक: 21 करोड़ से ज्यादा यात्री, नए इंतजाम

    February 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Indian Samachar
    • World
    • India
      • Chhattisgarh
      • Jharkhand
      • Madhya Pradesh
      • Bihar
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Health
    • Articles
    • Sports
    Indian Samachar
    Home»Jharkhand»दिनदहाड़े आदिवासी युवती से गैंगरेप, एक आरोपित गिरफ्तार
    Jharkhand

    दिनदहाड़े आदिवासी युवती से गैंगरेप, एक आरोपित गिरफ्तार

    Indian SamacharBy Indian SamacharMay 25, 20252 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    गोड्डा। जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हरख्खा स्थित रेलवे ओवरब्रिज के समीप शनिवार दोपहर एक 30 वर्षीय आदिवासी युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पीड़िता घटना के समय अपने मित्र जीतन हेंब्रम के साथ जा रही थी।

    पहले से घात लगाए ललमटिया क्षेत्र के नजीर अंसारी (22) और सादिक अंसारी (20) ने चाकू की नोंक पर जीतन को भगा दिया और युवती को जबरन रेलवे पुल के पास ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना के तुरंत बाद जीतन हेंब्रम ने हरख्खा गांव में ग्रामीणों को सूचना दी, जिन्होंने एक आरोपित को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

    पुलिस ने पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आराेपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि दूसरे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

    रविवार को घटना के विरोध में आदिवासी समुदाय के लोगों ने ललमटिया थाना परिसर में प्रदर्शन कर दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी और कठोर सजा की मांग की। आदिवासी संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि निष्पक्ष जांच नहीं की गई, तो राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

    सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद हेम्ब्रम, सोनालाल टुडू, दीवान किस्कू, रमेश, वीरेंद्र, संतोष किस्कू, अजय किस्कू सहित लीलातरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ने घटना पर गहरा आक्रोश जताते हुए प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग की है।

    फिलहाल पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। ललमटिया थाना प्रभारी के अनुसार, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और शीघ्र ही फरार आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    accused arrested broad daylight gangraped girl Tribal आदिवासी आरोपित गिरफ्तार गैंगरेप दिनदहाड़े युवती
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Jharkhand

    राज्य विकास के लिए केंद्र निभाए बड़ा भाई का रोल: झारखंड सीएम

    February 18, 2026
    Jharkhand

    वाघेला ने हेमंत सोरेन को भेंट की शिबू सोरेन वाली पुरानी तस्वीर

    February 18, 2026
    Jharkhand

    राज्यपाल गंगवार का अभिभाषण: झारखंड के लिए विकास-सुरक्षा रोडमैप

    February 18, 2026
    Jharkhand

    18 फरवरी से झारखंड बजट सत्र, सर्वदलीय बैठक में व्यवस्थित संचालन पर एकमत

    February 17, 2026
    Jharkhand

    रांची : बोर्ड एग्जाम के मद्देनजर ट्रैफिक नियम कड़े, 8 AM से पुलिसकर्मी तैनात

    February 17, 2026
    Jharkhand

    टाटानगर-कटिहार होली स्पेशल: पांच ट्रिप की योजना, समय सारिणी जारी

    February 17, 2026
    -Advertisement-
    © 2026 Indian Samachar. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.