Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कानपुर में फ्रांस के सहयोग से एयरोनॉटिक्स ट्रेनिंग सेंटर: मोदी का बड़ा एलान

    February 19, 2026

    पंजाब पुलिस का ड्रग्स पर प्रहार: 50 हज़ार गिरफ्तारियां, जालंधर में नया एएनटीएफ केंद्र

    February 19, 2026

    बांग्लादेश: तारिक रहमान का पहला ऐलान, कानून-व्यवस्था पर जोर, अल्पसंख्यक सुरक्षित

    February 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Indian Samachar
    • World
    • India
      • Chhattisgarh
      • Jharkhand
      • Madhya Pradesh
      • Bihar
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Health
    • Articles
    • Sports
    Indian Samachar
    Home»Jharkhand»बिरसा मुंडा के संघर्ष और त्याग से गौरवान्वित हो रहा जनजातीय समाज : ओम
    Jharkhand

    बिरसा मुंडा के संघर्ष और त्याग से गौरवान्वित हो रहा जनजातीय समाज : ओम

    Indian SamacharBy Indian SamacharMay 25, 20254 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    RANCHI : लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला पहली बार झारखंड दौरे पर रविवार को रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सहित अन्य भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने बिरसा चौक स्थित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और बिरसा मुंडा संग्रहालय जाकर धरती आबा की स्मृतियों का अवलोकन भी किया।

    ओम बिरला ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा को मैं प्रणाम करता हूं। ये धरती जनजातीय समुदाय की संस्कृति है। बिरसा मुंडा ने जनजातीय समुदाय, जंगल-जमीन, आदिवासी की संस्कृति को बचाने के लिए उन्होंने एक लंबी लड़ाई लड़ी। उनके इस संघर्ष से ही आज जनजातीय समाज को सम्मान मिलता है। झारखंड जनजातीय समुदाय की प्रगति के साथ विकास की ओर भी आगे बढ़ रहा है। बिरसा मुंडा की यह धरती हम लोगों के लिए प्रेरणा है।

    श्याम प्रभु के दर्शन कर भाव विभोर हुए लोकसभा अध्यक्ष
    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में पूजन-दर्शन कर समस्त देशवासियों के लिए मंगल कामना की। एयरपोर्ट से राजभवन जाने के क्रम में उन्होंने श्री श्याम मंदिर में दर्शन किए। उनके साथ रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भी दरबार में दर्शन किये। सर्वप्रथम मंदिर के मुख्य गेट पर मंडल अध्यक्ष सुरेश सरावगी, पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू, वरिष्ठ सदस्य राजीव मित्तल, मंडल के मंत्री गौरव अग्रवाल मोनू, कोषाध्यक्ष पंकज गाड़ोदिया, अमित सरावगी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ने मंदिर की सीढ़ियों पर मत्था टेकर बाबा के दरबार को निहारते हुए अंदर की ओर प्रवेश किया ।

    लोकसभा अध्यक्ष ने बाबा श्याम के मुख्य मंदिर के सामने अपनी अर्जी लगा कर पंचमेवा भोग प्रसाद चढ़ाया। इत्र लगाया एवं बाबा का प्राकृतिक पंखा डुलाया । मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू का अभिनंदन किया। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ने बालाजी महाराज के दर्शन कर बाबा भोले नाथ श्यामेश्वर महादेव पर जल अर्पण किया। मंडल के वरिष्ठ सदस्य अजय मारू ने ओम बिरला जी को मंदिर एवं मंडल के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अजय मारू ने उनको बताया कि हर शनिवार को श्री श्याम भंडारे का वृहद रूप से आयोजन होता है। लोकसभा अध्यक्ष ने मंडल के सभी सदस्यों की सराहना की।

    राजभवन में अपर मुख्य सचिव ने किया स्वागत
    इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष के राज भवन पहुंचने पर राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी मौजूद थे।

    लोकसभा अध्यक्ष पहुंचे बिरसा मुंडा संग्रहालय
    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रांची के ओल्ड जेल परिसर भी पहुंचे और वहां बिरसा मुंडा संग्रहालय का भ्रमण किया। अध्यक्ष उस स्थान (बैरक) में भी गए, जहां अंग्रेजों ने बिरसा मुंडा को कैद कर रखा था और यहीं उनकी मृत्यु हो गयी थी। इस दौरान रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ और रांची विधायक सह पूर्व मंत्री सीपी सिंह भी लोकसभा अध्यक्ष के साथ थे। इस मौके पर ओम बिरला ने कहा कि बिरसा मुंडा ने जनजातीय समुदाय के लोगों में आत्मविश्वास भरा, जिसकी वजह से उनमें संघर्ष के लिए सामर्थ्य पैदा हुआ। धरती आबा बिरसा मुंडा लंबे दिनों तक इसी जेल में रहे। आने वाली पीढ़ी जब भी यहां आएगी, उन्हें भगवान बिरसा मुंडा के जीवन समर्पण, संघर्ष और जनजातीय आत्मसम्मान को बनाए रखने की प्रेरणा उन्हें मिलेगी।

    देश के विकास में जनजातीय समुदाय का बड़ा योगदान
    ओम बिरला ने कहा कि बिरसा मुंडा के संघर्ष और त्याग से  जनजातीय समाज गौरवान्वित हो रहा है। उन्होंने कहा कि

    देश के विकास में जनजातीय समुदाय का बड़ा योगदान रहा है। आज भी भारतीय संस्कृति और उसकी विरासत को संरक्षित रखने का काम जनजातीय समाज के लोग कर रहे हैं। जिन वीर सपूतों ने भारत की आजादी, दलितों-शोषितों और आदिवासी समुदाय के हितों के लिए संघर्ष किया, उनकी जन्मभूमि और कर्मभूमि को विकसित और संवर्धित करने का प्रयास किया गया है, जो प्रशंसनीय है। बिरसा मुंडा संग्रहालय भ्रमण के बाद लोकसभा अध्यक्ष जमशेदपुर में सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स के 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।

    जनजातीय समाज : ओम बिरला बिरसा मुंडा के संघर्ष और त्याग से गौरवान्वित हो रहा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Jharkhand

    राज्य विकास के लिए केंद्र निभाए बड़ा भाई का रोल: झारखंड सीएम

    February 18, 2026
    Jharkhand

    वाघेला ने हेमंत सोरेन को भेंट की शिबू सोरेन वाली पुरानी तस्वीर

    February 18, 2026
    Jharkhand

    राज्यपाल गंगवार का अभिभाषण: झारखंड के लिए विकास-सुरक्षा रोडमैप

    February 18, 2026
    Jharkhand

    18 फरवरी से झारखंड बजट सत्र, सर्वदलीय बैठक में व्यवस्थित संचालन पर एकमत

    February 17, 2026
    Jharkhand

    रांची : बोर्ड एग्जाम के मद्देनजर ट्रैफिक नियम कड़े, 8 AM से पुलिसकर्मी तैनात

    February 17, 2026
    Jharkhand

    टाटानगर-कटिहार होली स्पेशल: पांच ट्रिप की योजना, समय सारिणी जारी

    February 17, 2026
    -Advertisement-
    © 2026 Indian Samachar. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.