केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जन्मदिन को यादगार बनाते हुए पौधे रोपे और विदिशा के लिए कल्याणकारी योजनाओं का एेलान किया। पेड़-पौधों को करोड़ों प्राणियों का घर व ऑक्सीजन स्रोत बताते हुए जलवायु परिवर्तन से लड़ने का आह्वान किया।
गरीबी रेखा से नीचे के होनहार बच्चों हेतु ‘मामा कोचिंग क्लासेस’ शुरू की जाएंगी। विदिशा, रायसेन, भैरुंडा में उच्चस्तरीय मुफ्त शिक्षा से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी। कोई बच्चा पैसे के अभाव में पीछे न रहे।
माता-पिता के नाम पर मेधावियों को ‘प्रेम-सुंदर सम्मान’ राशि प्रदान की जाएगी। विकलांग बंधुओं को हाथ की साइकिल की जगह इलेक्ट्रिक मोटर साइकिल देकर आत्मनिर्भरता प्रदान करेंगे।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांति लाने को ‘मामा चलित अस्पताल’ लाएंगे। आठ विधानसभा क्षेत्रों में आठ मोबाइल क्लीनिक तैनात होंगे। डॉक्टर टीम, कंपाउंडर, दवाएं, ईसीजी-ब्लड जांच से युक्त ये यूनिट गांवों के द्वार पर सेवा देंगी।
नजदीकी 5 से 10 ग्रामोंवासियों को एक जगह चिकित्सा सुविधा मिलेगी। सामान्य रोगों का इलाज, दवा व गंभीर केस में भेजने की व्यवस्था होगी। शिवराज का संकल्प: हर जरूरतमंद तक पहुंचना।