हरियाणा के समालखा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा का आयोजन 13, 14 एवं 15 मार्च को होगा। प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया कि यह संघ की सर्वाधिक महत्वपूर्ण बैठक पट्टीकल्याणा के ग्रामविकास केंद्र में होगी। शताब्दी वर्ष के दौर में यह सभा संघ कार्यों को नई गति देगी।
कार्यक्रम में 2025-26 के संघकार्यों की समीक्षा प्रमुख रहेगी। शताब्दी उत्सवों के क्रम में आयोजित विजयादशमी समारोह, घर-घर संपर्क, हिंदू एकता सम्मेलन, युवा सभाओं, नागरिक संवादों तथा सद्भावना प्रयासों का विवरण प्रस्तुत किया जाएगा। प्रांतीय स्तर के अनूठे कार्यों का भी मूल्यांकन होगा।
देश के बदलते परिप्रेक्ष्य पर बहस के साथ आवश्यक प्रस्ताव पारित होंगे। शाखा-आधारित पंच परिवर्तन अभियानों, सामाजिक रूपांतरण के प्रयासों पर विशेष ध्यान केंद्रित रहेगा। शिक्षा वर्गों, कार्यकर्ता प्रशिक्षणों की रूपरेखा बनेगी तथा भावी वर्ष की योजनाएं अंतिम रूप लेंगी।
डॉ. मोहन भागवत के नेतृत्व में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सह-सरकार्यवाह एवं कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहेंगे। 1489 से अधिक सस्वयंसेवक, जिसमें प्रांत प्रमुख, प्रतिनिधि तथा 32 संघानुषंगी संगठनों के शीर्ष नेता शामिल होंगे।
संघ शताब्दी के इस महत्वपूर्ण अधिवेशन से राष्ट्रिय एकात्मता एवं चरित्र निर्माण को बल मिलेगा, जो समाज को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।