तेलंगाना में चल रहे निकाय चुनावों का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। कांग्रेस ने सात अतिरिक्त नगरपालिकाओं में अपनी सत्ता स्थापित कर ली, वहीं बीआरएस सिर्फ इंदेरेशम में जीत सकी। तीन जगहों पर अध्यक्ष पद के चुनाव कोरम की कमी व पार्टियों के कार्यकर्ताओं की मारपीट से टल गए। विपक्ष ने सत्ताधारी दल पर जोर-जबरदस्ती का इल्जाम लगाया।
जनगांव व थोरूर में टाई होने पर चिट से कांग्रेस विजयी। येल्लंदु, सुल्तानाबाद, डोर्नाकल, जहीराबाद में मुकाबला आसान। कागजनगर में भाजपा के सहयोग से कब्जा।
इब्राहिमपट्टनम का बीआरएस अध्यक्ष चुनाव हाईकोर्ट ने रोका। थोरूर में 9-7 से बीआरएस आगे, लेकिन पदेन सदस्यों के वोट से बराबरी। लॉटरी ने कांग्रेस के श्रवण को चुना। बीआरएस नेताओं ने रोष जताया। जनगांव में दोनों पक्षों को 16-16 वोट, चिट से बलमणि अध्यक्ष बनीं।
कुल 91 नगरपालिकाएं कांग्रेस के पास। 116 में 11 फरवरी को वोटिंग, 13 को रिजल्ट। सात निगमों में भी कांग्रेस का दबदबा। इन जीतों ने पार्टी की लोकल बॉडीज में स्थिति और सशक्त बना दी।