लुधियाना में गुरुवार को पंजाब भाजपा प्रवक्ता प्रीतपाल सिंह बलियावाल ने आप सरकार पर डेयरी किसानों को भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बहाने भ्रमित करने का आरोप ठोका। उन्होंने कहा कि यह सुनियोजित साजिश है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि समझौते में पंजाब की संवेदनशील फसलों व डेयरी को मजबूत सुरक्षा कवच दिया गया है। मीडिया को दिखाए गए संयुक्त प्रेस स्टेटमेंट से साफ है कि राज्य के फायदों से खिलवाड़ नहीं होगा।
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को घेरते हुए बलियावाल ने सवाल किया- अगर डील इतनी खतरनाक है तो आप नेता संजीव अरोड़ा व राजिंदर गुप्ता ने इसे सराहा क्यों? यह आप की दोहरी चाल उजागर करता है।
आप के भ्रामक दावों को खारिज करते हुए बलियावाल ने बताया कि समझौता हितरक्षा के साथ निवेश के नए रास्ते, निर्यात वृद्धि व किसानों की आमदनी बढ़ाएगा। बिना प्रमाण के भय व अफरा-तफरी मचाना आप की रणनीति है।
सरकार से चुनौती- कोई दस्तावेज दिखाओ जो समझौते से कृषि, डेयरी या उद्योग को नुकसान का सबूत दे। भविष्य में किसान हितों से समझौता नहीं होगा।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान, उपाध्यक्ष नवल जैन, प्रेस सचिव सतीश कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी राजन पंधे, प्रवक्ता सुरिंदर कौशल व सौरव कपूर अन्य नेता मौजूद रहे।