राज्यसभा में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति अभिभाषण पर जवाब देते हुए कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। छोटे किसानों के प्रति उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि 10 करोड़ से अधिक किसानों को दो हेक्टेयर से कम जमीन का मालिक हैं। हमने पीएम किसान से चार लाख करोड़ की सहायता पहुंचाई, जो कांग्रेस कभी न कर सकी।
उनकी शैली है टालमटोल, बाधा डालना, भ्रम फैलाना। नर्मदा बांध की कहानी इसका प्रमाण—पटेल की सोच, नेहरू का शिलान्यास, मोदी का उद्घाटन।
विकास की राह पर हम, कब्र खोदने पर कांग्रेस। देशवासियों की कब्र खोदने वाली यह मोहब्बत क्या है? संविधान का यह तिरस्कार असहनीय है।
बोगीबील पुल जैसी परियोजनाओं को हमने गति दी, जो वर्षों ठप थीं। पूर्वोत्तर का कायापलट हुआ।
140 करोड़ भारतीय समाधान हैं, समस्या नहीं। इस विश्वास से ही भारत मजबूत बनेगा, जबकि कांग्रेस का नकारात्मक दृष्टिकोण देश को पीछे खींचता है।