शुक्रवार सुबह 10 बजे शुरू हो रही ‘परीक्षा पे चर्चा’ के लिए देश भर में उत्साह चरम पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह नौवां संवाद छात्रों के तनाव को दूर करने का सबसे बड़ा हथियार साबित हो रहा है। रिकॉर्ड 4 करोड़ 50 लाख 13 हजार से ज्यादा पंजीकरण हुए हैं।
छात्रों की संख्या 4.19 करोड़, शिक्षकों के 24.84 लाख और अभिभावकों के 6.15 लाख। कक्षा 6 से ऊपर के लिए डिजाइन यह कार्यक्रम परिवार और स्कूल को जोड़ता है। स्कूलों को लाइव व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं।
दिल्ली की छात्रा अनिका का मानना है कि पीएम के सुझाव परीक्षा की उलझनों को सुलझाएंगे। पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’ के जरिए मोदी जी तनावमुक्त रहने के मंत्र देते हैं, परीक्षा को जश्न का रूप देते हैं।
शिक्षाविदों का कहना है कि यह पहल शिक्षा को नया आयाम दे रही है। परीक्षा को दबाव न बनाकर संतुलित दृष्टि अपनाने का संदेश। लाइव देखें डीडी चैनल्स, एआईआर, यूट्यूब (शिक्षा मंत्रालय), फेसबुक और माईगोव पर।
इस संवाद से छात्र नई ऊर्जा पाएंगे, सफलता के नए रास्ते खुलेंगे। परीक्षा पे चर्चा अब एक आंदोलन बन चुका है।