अमरावती में शुक्रवार को आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने 2027 गोदावरी पुष्करलू की तैयारियों पर गहन चर्चा की। 26 जून से 7 जुलाई तक के 12 दिवसीय उत्सव के लिए छह जिलों- पोलावरम, एलुरु, पूर्वी एवं पश्चिमी गोदावरी, अंबेडकर कोनासीमा व काकीनाडा में जोर-शोर से इंतजाम हो रहे हैं।
पुरोहितों के आशीर्वाद से शुरु हुई बैठक में नायडू ने अपने कार्यकाल में तीसरी बार इस आयोजन पर गर्व जताया। 234 मौजूदा घाटों पर 139 नए जोड़कर कुल 373 घाट (9,918 मीटर लंबाई) विकसित करने की योजना है। 10 करोड़ भक्तों के स्नान की उम्मीद के बीच पोलावरम प्रोजेक्ट को जल्द पूरा करने के आदेश दिए।
मंत्री अनम रामनारायण रेड्डी, अनीता नारायण, वासमसेट्टी सुभाष, कंदुला दुर्गेश, बीसी जनार्दन रेड्डी, मुख्य सचिव और डीजीपी सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री रामनायडू ने पुष्करलू के धार्मिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि 12 दिनों का स्नान 12 वर्षों के पुण्य के समान है। गोदावरी को दक्षिण की गंगा मानकर सरकार कुंभ मेला स्तर का आयोजन सुनिश्चित करेगी।
यह आयोजन आध्यात्मिकता, संस्कृति और विकास का अनूठा संगम होगा, जो राज्य को वैश्विक पटल पर चमकाएगा।