भारत द्वारा आयोजित किए जा रहे बड़े पैमाने पर त्रि-सेवा युद्धाभ्यास ‘त्रिशूल’ ने पाकिस्तान में आपातकाल जैसी स्थिति पैदा कर दी है। इस्लामाबाद ने घबराहट में अपने कई महत्वपूर्ण हवाई मार्गों को बंद कर दिया है, जिससे भारत की सैन्य शक्ति के प्रदर्शन को लेकर पड़ोसी देश में गहरा तनाव है। यह अभूतपूर्व सैन्य कवायद ऐसे समय में हो रही है जब भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को आगाह किया था कि सिर क्रीक जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में किसी भी दुस्साहस का जवाब इतना कड़ा होगा कि इससे ‘इतिहास और भूगोल दोनों बदल जाएंगे’।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.