सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में एक वकील ने CJI बी.आर. गवई पर हमला करने की कोशिश की। वकील ने बहस के दौरान मंच के पास जाकर जूता फेंकने का प्रयास किया, जिसे सुरक्षाकर्मियों ने विफल कर दिया। सुरक्षाकर्मियों ने वकील को कोर्ट से बाहर निकाला और वह ‘सनातन का अपमान नहीं सहेंगे’ चिल्लाता रहा। CJI गवई ने शांत रहते हुए कहा कि वे विचलित नहीं होंगे और कार्यवाही जारी रहेगी। यह घटना संभवतः खजुराहो में भगवान विष्णु की क्षतिग्रस्त मूर्ति पर CJI की टिप्पणी से जुड़ी है, जिसका कुछ हिंदू संगठनों ने विरोध किया था। हालांकि, सुरक्षा कर्मी केवल इतना कह रहे हैं कि एक व्यक्ति ने कोर्ट में हंगामा किया और उसे बाहर निकाल दिया गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.