हंदवाड़ा पुलिस ने आतंकी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए JKNOP से जुड़े एक आतंकवादी की संपत्ति को कुर्क कर लिया है। यह कार्रवाई क्रालगुंड के पलपोरा गांव में की गई, जहां आतंकवादी नजीर अहमद गनई की संपत्ति जब्त की गई। नजीर वर्तमान में POK में स्थित है और वहीं से आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। पुलिस ने बताया कि नजीर हंदवाड़ा में आतंकवादी गतिविधियों में शामिल था। हंदवाड़ा पुलिस आतंकवादी संचालकों और राष्ट्र-विरोधी तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस का उद्देश्य आतंकवादी संगठनों को मिलने वाले समर्थन को खत्म करना, गैरकानूनी गतिविधियों को रोकना और जिले में शांति स्थापित करना है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी आतंकवादी गतिविधि की सूचना दें। पहलगाम हमले के बाद से जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.