बिहार में चुनाव के मद्देनजर, आज यानी 30 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। 1 अगस्त को जारी मसौदा सूची में 7.24 करोड़ मतदाता शामिल थे, जिसमें से 65 लाख वोटरों के नाम हटा दिए गए थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को केशोपुर मलजल शोधन संयंत्र (एसटीपी) से संबंधित 20 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। बरेली में आज भी इंटरनेट सेवाएं बाधित रहेंगी। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल आज करूर जाएंगे और मृतकों के परिवारों तथा पीड़ितों से मिलकर संवेदना व्यक्त करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम सीआर पार्क स्थित काली मंदिर दुर्गा पूजा पंडाल का दौरा कर सकते हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.